Advertisment

Elderly Parents: 5 बातें जो आपको अपने वृद्ध माता-पिता को सिखानी चाहिए

ब्लॉग | पेरेंटिंग : माता-पिता वृद्ध हो जाते हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने माता-पिता की देखभाल करें। वे अपने नियमित जांच के लिए डॉक्टरों के पास नहीं जाना चाहते हैं। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच का महत्व सिखाएं। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
elderly parents

elderly parents

Elderly Parents: हम सभी जानते हैं की बुढ़ापा हर व्यक्ति के जीवन में दूसरा बचपन होता है। हमारे माता-पिता हमेशा हमारा ख्याल रखते हैं, वे हमें बहुत प्यार करते हैं, वे हमेशा हमारी भलाई के बारे में सोचते हैं। हमेशा याद रखें कि आप आज क्या हैं, यह सब अपने माता-पिता की वजह से हैं। जब आपके माता-पिता बूढ़े हो जाते हैं तो वे आपकी जिम्मेदारी बन जाते हैं आपको अपने माता-पिता की ख्याल लेने की आवश्यकता होती है। यहां कुछ चीजें हैं जो आपको अपने वृद्ध माता-पिता को सिखाने की जरूरत है। हमेशा अपने माता-पिता का विशेष ख्याल रखते हैं,  हमेशा याद वे आपके दूसरे भगवान हैं।

Advertisment

हमें अपने वृद्ध माता-पिता को कौन सी बातें सिखानी चाहिए

parents

1. जब आपके माता-पिता वृद्ध हो जाते हैं तो छोटी-छोटी चीजें बहुत जल्दी भूलने लगते हैं जिसके लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आपको हमेशा अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। उन्हें घर की सुरक्षा सिखाएं,  सुरक्षा उपायों के बारे में जानने में उनकी मदद करें।

Advertisment

2. आपके माता-पिता हमेशा आपका ख्याल रखने में व्यस्त रहते हैं हम उनके बारे में कभी नहीं सोचते। जब आपके माता-पिता वृद्ध हो जाते हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी है की आप अपने माता-पिता की देखभाल करें। वे अपने नियमित जांच के लिए डॉक्टरों के पास नहीं जाना चाहते हैं। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच का महत्व सिखाएं।

3. हम सभी जानते हैं की बुढ़ापा दूसरा बचपन होता है, इस उम्र में लोग ज़िद्दी हो जाते हैं, वे कुछ भी समझना नहीं चाहते, समय पर दवाएं नहीं खाना चाहते। उन्हें अपनी चिकित्सीय जरूरतों को पूरा करना सिखाएं और ऐसा करना क्यों महत्वपूर्ण है।

4. जब आपके माता-पिता वृद्ध हो जाते हैं तो आप सोच सकते हैं कि उन्हें कानूनी मामलों से संबंधित कुछ भी समझने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कानूनी मामले को समझना हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है चाहे वह वृद्ध हो या युवा। उन्हें कानूनी मामलों के बारे में सिखाएं, यह उनकी मदद कर सकता है या किसी और की भी मदद कर सकता है।

5. आपके वृद्ध माता-पिता मोबाइल के बारे में नहीं जानते हैं और वे इसका उपयोग करना नहीं जानते हैं, लेकिन आजकल मोबाइल का उपयोग जानना बहुत जरूरी है, उन्हें किराने की खरीदारी जैसे दैनिक कार्यों के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग करना सिखाएं।

parents Elderly वृद्ध
Advertisment