Parenting Tips: इस तरह सवारिए अपने बच्चों की किशोरावस्था

किशोरावस्था (Adolescence) एक महत्वपूर्ण अवधि है जो माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इस समय वे अपनी परवरिश के आधार पर एक विद्रोही या फिर एक प्यार करने वाले व्यक्ति बन सकते हैं। इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

author-image
Ritika Negi
एडिट
New Update
Importance of Adolescence

Adolescence (Image Credit: file image)

How can you help your children during adolescence: किशोरावस्था (Adolescence) एक महत्वपूर्ण अवधि है जो माता-पिता और बच्चों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। इस समय के दौरान, वे अपनी परवरिश के आधार पर एक विद्रोही या फिर एक प्यार करने वाले व्यक्ति बन सकते हैं। इसलिए उनकी परवरिश पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। हर बच्चे के जीवन में यह समय जरूर आता है। यह वह समय होता है जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, अपनी पहचान खोजते हैं और स्वयं को समझने का सफर शुरू करते हैं। इस समय में बच्चों को माता-पिता की सहायता, समर्थन और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे की आप अपने बच्चों की किशोरावस्था के दौरान कैसे मदद कर सकते हैं। 

किशोरावस्था के दौरान कैसे करें बच्चों की मदद?

उनसे लगातार कम्युनिकेट करें

Advertisment

अपने बच्चों से नियमित तौर पे बात बात करते रहना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से आपके बच्चे आपसे खुलकर बात कर पाएंगे और वे अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में सेफ और कॉन्फिडेंट फील करेगें।

प्रयाप्त समय देना

अपने बच्चों के साथ समय बिताना बेहद जरूरी महत्वपूर्ण है। उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में महसूस कराने के लिए यह जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि माता पिता अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते जिससे उनके बच्चे उनसे दूर हो जाते हैं।

उन्हें सहयोग प्रदान करें

अपने बच्चों को उनकी मुश्किलों को समझने में मदद करें और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में उनकी सहायता करें। अपने बच्चों पर उनकी नाकामयाबियों पर गुस्सा करने की बजाय, कामयाबी हासिल करने में उनकी मदद करें।

सीमित स्वतंत्रता

Advertisment

बच्चों को स्वतंत्रता देना जरूरी है किंतु उन्हें यह अहसास कराना भी बेहद जरूरी है कि उनकी उम्र के अनुसार उनकी स्वतंत्रता सीमित होती है। ऐसा करने से बच्चे अपनी जिम्मेदारियों और गलत सही चीजों को समझने लगते हैं। 

संतुलित आहार और व्यायाम

यह समय बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। सही आहार और व्यायाम करने से वे अपने जीवन में बैलेंस ला सकेंगे जो उनको उनके भविष्य में मदद करेगा। 

आदर्श बनें

यह हमेशा याद रखें की बच्चे वही सीखते हैं जो उनके पैरेंट्स करते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप उनके आदर्श बनें। आप से सीखे हुए आदर्श और व्यवहार उन्हें एक संवेदनशील और समाजिक व्यक्ति बनने में मदद करेगा। 

help स्वतंत्रता कम्युनिकेट adolescence children