Advertisment

Save Money: बच्चों के खर्चों पर पैसे कैसे बचाएं?

ज़रूरी चीज़ों की भरमार देखकर कई बार नए माता-पिता परेशान हो जाते हैं। पर घबराने की ज़रूरत नहीं है, थोड़ी सी समझदारी से आप बच्चों के पालन-पोषण पर होने वाले खर्च में काफी कटौती कर सकते हैं।

author-image
Anusha Ghosh
New Update
png 66434

(Credit : What to Expect )

Save Money: बच्चे का जन्म खुशियों का बंपर पैकेज होता है, लेकिन ये खुशियाँ अपने साथ आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ भी लेकर आती हैं। ज़रूरी चीज़ों की भरमार देखकर कई बार नए माता-पिता परेशान हो जाते हैं। पर घबराने की ज़रूरत नहीं है, थोड़ी सी समझदारी से आप बच्चों के पालन-पोषण पर होने वाले खर्च में काफी कटौती कर सकते हैं।

Advertisment

5 तरीके बच्चों के खर्चों पर पैसे बचाने के लिए 

1. आवश्यकता बनाम 

बच्चों की हर चीज़ प्यारी लगती है, हर नया खिलौना लुभावना होता है। मगर याद रखें कि हर चीज़ उनके लिए ज़रूरी नहीं होती। एक लिस्ट बनाएं कि बच्चे के लिए वास्तव में क्या ज़रूरी है, जैसे कपड़े, डायपर, दूध और उसी के अनुसार खरीदारी करें। रिश्तेदारों और दोस्तों से भी यही सलाह लें ताकि वो भी उपहार में वही चीज़ें दें जो काम की हों।

Advertisment

2. सेकेंड हैंड चीज़ों का इस्तेमाल

बच्चे बहुत तेजी से बढ़ते हैं और उनकी ज़रूरतें भी बदलती रहती हैं। कई सारे कपड़े, खिलौने वो कुछ ही समय में इस्तेमाल से बाहर हो जाते हैं ।ऐसे में आप सेकेंड हैंड चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुरानी चीज़ें बेचने वाले स्टोर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हल्के इस्तेमाल किए हुए कपड़े और खिलौने आसानी से मिल जाते हैं।आप अपने आस-पड़ोस में भी पूछताछ कर सकते हैं, शायद किसी के पास आपके काम की चीज़ें मौजूद हों।

3. प्रोजेक्ट् खुद बनाएं

Advertisment

बच्चों के लिए कई सारी चीज़ें आप खुद भी बना सकते हैं। कपड़ों पर लगे हुए पैच या छोटे खिलौने जैसी चीज़ों को आप घर पर ही बनाकर पैसे बचा सकते हैं। इंटरनेट पर आपको DIY प्रोजेक्ट्स के ढेरों आइडिया मिल जाएंगे, थोड़ी सी मेहनत से आप ना सिर्फ पैसे बचाएंगे बल्कि अपने बच्चे को खास चीज़ें भी दे पाएंगे।

4. ब्रांड के पीछे न भागें

कई बार हम सिर्फ इसलिए कोई चीज़ खरीद लेते हैं क्योंकि वो किसी फेमस ब्रांड की होती है। बच्चों के लिए ये ज़रूरी नहीं है। उनके लिए चीज़ों की कार्यक्षमता ज़्यादा मायने रखती है। इसलिए हमेशा ब्रांड के पीछे न भागें, बल्कि ऐसी चीज़ें चुनें जो टिकाऊ हों और आपके काम आएं।

5. स्टॉक में रखें चीज़ें

डिस्पोज़ेबल डायपर, वाइप्स जैसी चीज़ें जो आप नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं, उन्हें थोक में खरीदना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ऐसा करते समय ध्यान दें कि एक्सपायरी डेट कब की है और आप इतना स्टॉक रख पाएंगे भी या नहीं, इसके अलावा, बड़े पैक हमेशा फायदेमंद नही होते, कभी-कभी छोटे पैक में चीज़ें सस्ती भी मिल सकती हैं। इसलिए हमेशा अच्छी तरह से रिसर्च करें और फिर ही थोक में खरीदारी करें।

बच्चों DIY Save Money ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लिस्ट
Advertisment