Advertisment

X (ट्विटर) पर महिलाओं को इतना Troll क्यों किया जाता है?

सोशल मीडिया आधुनिक चर्चा का ज़रूरी अंग बन गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, वे अक्सर महिलाओं को निशाना बनाकर, तीखे हमले और ट्रोलिंग के प्लेटफॉर्मस् भी बन चुके हैं। आखिर महिलाओं को क्यों इतना ट्रोल किया जाता है? जानते हैं इस ब्लॉग के द्वारा।

author-image
STP Hindi Team
New Update
Keep These Things In Mind To Avoid Online Trolling

File Image

Why Are Women Trolled So much On X (Twitter): X (जो पहले ट्विटर कहलाता था) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस् आधुनिक चर्चा का ज़रूरी अंग बन गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, वे अक्सर महिलाओं को निशाना बनाकर, तीखे हमले और ट्रोलिंग के प्लेटफॉर्मस् भी बन चुके हैं। आखिर महिलाओं को क्यों इतना ट्रोल किया जाता है? जानते हैं इस ब्लॉग के द्वारा।

Advertisment

X (ट्विटर) पर महिलाओं को इतना Troll क्यों किया जाता है?

1. जैंडर स्टीरियोटाइप्स 

X पर महिलाओं को अक्सर जैंडर स्टीरियोटाइप्स की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, मजबूत राय व्यक्त करने वाली या पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान चर्चाओं में भाग लेने वाली महिलाओं को अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। 

Advertisment

2. ऑनलाइन पहचान छुपाना आसान है

X पर अपने चहरे को न लगाकर, अपनी पहचान को छुपाया जा सकता है, जिससे सेक्सिस्ट टिप्पणियां करना आसान होता है। अकसर ऐसी बातचीत में महिलाओं के शरीर पर भी घिनौने ट्वीट्स किए जाते हैं। 

3. कुछ वर्ग की महिलाओं की ट्रोलिंग ज़्यादा होती है

Advertisment

कुछ महिलाओं को दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जाति या धर्म के आधार पर भी महिलाओं की ट्रोलिंग होती है। यह भेदभाव इस बात पर प्रकाश डालता है कि किस तरह लोगों की मानसिकता को सामने लाने में X एक आँखे चौकाने वाला प्लेटफॉर्म साबित हुआ है। 

4. राजनीतिक ट्रोलिंग

जो महिलाएं X पर राजनीतिक चर्चा में शामिल होती हैं, उन्हें अक्सर ट्रोलिंग के बढ़े हुए स्तरों का सामना करना पड़ता है। यह घटना विशेष रूप से तब स्पष्ट होती है जब महिलाएं सरकार की निंदा करती हैं या गलत धारणाओं के खिलाफ़ आवाज़ उठाती हैं। ट्रोल्स इन महिलाओं की आवाज़ को दबाने के लिए काम करते हैं। राजनीति में हाई-प्रोफाइल महिलाओं को डराने और बदनाम करने के लिए भी इन ट्रोल अकाउन्ट्स को काम में लगाया जाता है।

Advertisment

5. अपराध की मानसिकता 

X जैसे  सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस् को हर वर्ग इस्तेमाल करता है, उनमें से कईं क्रिमिनल्स भी हो सकते हैं। ऐसे में मीम्ज़ और हसी-मज़ाक से हटकर हमें ट्रोल्स को गंभीरता से देखना चाहिए, क्योंकि इसमें सोशल मीडिया स्टौकिंग से लेकर फिज़िकल हार्म की संभावना होती है। 

X पर महिलाओं को इतना ट्रोल किए जाने के पीछे की पुरुष-प्रधान सोच ही है। इसलिए हम सभी को एक सुरक्षित और अधिक सेफ़ ऑनलाइन वातावरण बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

#Women twitter X धर्म ट्रोलिंग राजनीतिक ट्रोलिंग जाति अपराध
Advertisment