Advertisment

Periods: 10 बातें को दिखाती हैं की आपके पीरियड स्टार्ट होने वाले हैं

हैल्थ l ब्लॉग: लड़कियों और महिलाओं को पीरियड के दौरान बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी बातें जो लड़कियों को यह अहसास दिलाती हैं की उनके पीरियड शुरू होने वाले हैं। आगे पढ़ें ब्लॉग में-

author-image
Ayushi
New Update
png_20230523_134927_0000.png

10 Signs Shows That Your Period Is About To Start (Image Credit: Women & Home)

10 Signs Shows That Your Period Is About To Start : महिलाओं और लड़कियों में 13 साल की उम्र के बाद पीरियड आना एकदम आम बात होती है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है जो आमतौर पर सभी लड़कियों और महिलाओं के साथ होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के यूटेरस के अन्दर से ब्लड वजाइना से बाहर आता है। महिलाओं के शरीर में हारमोंस के बदलाव के चलते ऐसा होता है। पीरियड साइकल लगभग 28 से 35 दिनों के बीच होता है। टाइम कन्फर्म नहीं होता इसलिए बहुत सी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन पीरियड्स आने से पूर्व कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जो महिलाओं को अहसास दिलाते हैं कि उनके पीरियड्स स्टार्ट होने वाले हैं।

Advertisment

क्या हैं वो साइन जो दिखाते हैं की आपके पीरियड स्टार्ट होने वाले हैं 

1. पेट और बैक के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन होना 

पीरियड्स आने से पहले अक्सर ही महिलाओं को पेट और पीठ के निचले हिस्से पर दर्द महसूस होती है और ऐंठन महसूस होती है। यह साइन पीरियड आने से एक या दो दिन पहले दिखाई देने लगते हैं। 

Advertisment

2. मूड स्विंग्स 

पीरियड आने से पूर्व मूड स्विंग्स होने लगता है साथ ही उदास होना, तनाव महसूस होना, छोटी-छोटी बातों पर बहुत परेशान हो जाना, बहुत जल्दी गुस्सा आने जैसी समस्याएं होती हैं। 

3. नार्मल दिनों से ज्यादा रोना 

Advertisment

पीरियड शुरू होने से पहले लड़कियों को छोटी-छोटी बात पर रोना आने लगता हैं वो बहुत जल्दी रोने लगती हैं। 

 4. फ़ूड क्रेविंग्स

पीरियड शुरू होने से पहले अलग-अलग तरह का खाना खाने का मन करने लगता है और भूख नार्मल दिनों से ज्यादा महसूस होती है।

 

Advertisment

5. ब्रेस्ट पेन 

 महिलाओं को पीरियड आने से पूर्व के दिनों में ब्रेस्ट में दर्द और कोमलता महसूस होने लगती है। ऐसा पीरियड आने के कुछ समय पहले से होता है। 

6. पेट फूलना 

Advertisment

कुछ महिलाओं को पीरियड आने से पूर्व पेट फूला हुआ महसूस होता है। ऐसा लगता है जैसे पेट में स्वेलिंग आ गई हो या पानी जैसा कुछ भर गया हो।  

7. फेस पर मुहासे आना 

हार्मोन्स में बदलाव की वजह से स्किन ऑयली हो जाती है और ऐसे में पीरियड आने से पूर्व ज्यादातर महिलाओं के फेस पर मुहासे आने लगते हैं। 

Advertisment

8. अधिक थकान महसूस होना सोने में प्रॉब्लम होना 

कुछ महिलाओं को पीरियड के पहले नार्मल से ज्यादा थकान महसूस होती है। हाथ पैर और बॉडी पेन की वजह से नींद आने में समस्या आने लगती है।

9. सिर दर्द होना 

Advertisment

कुछ महिलाओं को पीरियड आने से पहले सिरदर्द या माइग्रेन जैसी समस्या होने लगती है।

10. सेक्स ड्राइव में बदलाव 

कुछ महिलाओं में पीरियड आने से पूर्व सेक्स ड्राइव में बदलाव आ जाता है।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन प्रिया सिंह का है।

Period पेट फेस Signs
Advertisment