Advertisment

Cervical Cancer क्या है? जानें इसके बारे में 10 तथ्य

आजकल सर्वाइकल कैंसर काफी ट्रेंडिंग टॉपिक है। लोग इसके बारे में काफी बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी जानकारी भी सांझी की जा रही है। इस टॉपिक का हाइलाइट्स में आना कोई आम बात नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Cervical Cancer..

10 Things About Cervical Cancer: आजकल सर्वाइकल कैंसर काफी ट्रेंडिंग टॉपिक है। लोग इसके बारे में काफी बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी जानकारी भी सांझी की जा रही है। इस टॉपिक का हाइलाइट्स में आना कोई आम बात नहीं है। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कल इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें यह बताया गया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है। आज ही नई जानकारी आई है जिसके अनुसार पूनम पांडे जिंदा है। इस सब कंट्रोवर्सी के बीच सर्वाइकल कैंसर काफी चर्चा में आ गया, जिसके कारण इस पर बात करना बहुत जरूरी हो गया है। महिलाओं में इस कैंसर की समस्या काफी आम है-

Advertisment

Cervical Cancer क्या है? जानें इसके बारे में 10 तथ्य

  1. भारत में सर्वाइकल कैंसर के केस काफी बढ़ रहे हैं। यह केंसर महिलाओं के सर्विकस में होता है जिसका सबसे अधिक पाए जाने वाला कारण HPV वारयस है।
  2. भारतीय महिलाओं में यह सबसे आम स्त्रीरोग है। जब महिला के सर्विकस में सेल विकास करने लग जाते हैं इसके नतीजे में सर्वाइकल कैंसर होता है।सर्विकस हमारे यूटरस का निचला हिस्सा है जो वजाइना को जोड़ता है।
  3. इस बीमारी में HPV का मुख्य रोल है। यह एक ऐसा इंफेक्शन है जो शारीरिक संपर्क से होता है 
  4. WHO के अनुसार, एचआईवी से पीड़ित महिलाओं में एचआईवी रहित महिलाओं की तुलना में सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना 6 गुना अधिक होती है।
  5. वर्ल्ड लेवल पर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर चौथा सबसे आम कैंसर है। 2020 में अनुमानित 604,000 नए मामलों और 342,000 मौतें हुई थीं।
  6. सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए एचपीवी के खिलाफ रोगनिरोधी टीकाकरण और कैंसर-पूर्व घावों की जांच और उपचार काफ़ी प्रभावी तरीके हैं। इनमे लागत भी कम लगती हैं।
  7. यह लाइलाज नहीं है। इसका मतलब यह है अगर समय रहते इसे पहचान लिया जाए तो व्यक्ति की जान बच सकती हैं।
  8. अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने भी ऐलान किया था सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उनकी सरकार 12 से 14 साल की लड़कियों के लिए वैक्सीनेशन को बढ़ावा देगी।
  9. भारत में, सर्वाइकल कैंसर 18.3% (123,907 मामले) की घटना दर के साथ तीसरा सबसे आम कैंसर है। GLOBOCAN 2020 के अनुसार 9.1% की मृत्यु दर के साथ सर्वाइकल कैंसर मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।
  10. राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के अनुसार, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर हैं। भारत में महिलाओं में होने वाले सभी कैंसरों में से 6-29% सर्वाइकल कैंसर के कारण होते हैं।
Cervical Cancer सर्वाइकल कैंसर
Advertisment