Neem & Tulsi: क्या आपको पता हैं नीम और तुलसी के ये 5 अद्भुत लाभ

नीम और तुलसी को ही आयुर्वेद में शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Neem Oil Benefits

File Image

Do You Know About These 5 Amazing Benefits Of Neem and Tulsi: नीम और तुलसी दोनों ही आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जानी जाती हैं, जिनके पेड़ आमतौर पर सभी के घरों में पाए जाते हैं। ये दोनों न केवल पारंपरिक आयुर्वेद में बल्कि आधुनिक विज्ञान भी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। नीम और तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

Advertisment

जानिए नीम और तुलसी के 5 बेहतरीन लाभ

1. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

नीम और तुलसी दोनों ही इम्यूनिटी बूस्टर हैं। तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को इन्फेक्शन से बचाते हैं। नीम के पत्ते भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। रोज़ाना तुलसी की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। वहीं अगर नीम की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ लिया जाए तो शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

Advertisment

2. त्वचा के लिए वरदान

नीम और तुलसी दोनों स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। नीम मुंहासे और दाग-धब्बों के इलाज में उपयोगी है, जबकि तुलसी त्वचा को ग्लोइंग और जवान बनाए रखने में मदद करती है। नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं। वहीं, तुलसी के पत्तों का रस त्वचा पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।

3. बालों के लिए फायदेमंद

Advertisment

नीम और तुलसी दोनों ही खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल को रोकने में मदद करती हैं। इनमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण सिर की त्वचा को स्वस्थ रखते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर बाल धोने से डैंड्रफ दूर होता है और तुलसी और नीम का पेस्ट बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

4. घाव भरने में मददगार

नीम और तुलसी दोनों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो घावों को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। आप नीम के पत्तों का पेस्ट घावों पर लगा सकते हैं वहीं अगर तुलसी के रस को किसी जले या कटे हुए पर लगाएं तो संक्रमण नहीं होता और ये जल्दी ठीक होता है।

Advertisment

5. डायबिटीज में सहायक

नीम और तुलसी के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और शरीर में ग्लूकोज लेवल को बैलेंस रखते हैं। रोज़ सुबह नीम के पत्तों का रस पीने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है और तुसली की पत्तियों को चबाने से डायबिटीज में फायदा मिलता है।

नीम और तुलसी का इस्तेमाल करने से आप न सिर्फ छोटी-मोटी बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं।

Advertisment

 

tulsi benefits Neem