Advertisment

Benefits Of Ashwagandha: मानसिक स्वास्थ्य में कारगर है अश्वगंधा

ब्लॉग | हैल्थ: अश्वगंधा का पौधा पीले फूलों वाला एक छोटा झाड़ है जो भारत और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल पौधा है। पौधे की जड़ या पत्तियों से अर्क या पाउडर का उपयोग विभिन्न प्रकार के इलाज के लिए किया जाता है। आगे पढ़ें

author-image
Sonali
New Update
Ashwagandha

स्वास्थ्य के लिए जरूरी है अश्वगंधा को खाना

Benefits Of Ashwagandha: अश्वगंधा आयुर्वेद में सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक है, जो प्राकृतिक चिकित्सा के भारतीय सिद्धांतों पर आधारित वैकल्पिक चिकित्सा का एक पारंपरिक रूप है। अश्वगंधा बहुत फ़ायदेमंद होती है शरीर के लिए। अश्वगंधा का पौधा पीले फूलों वाला एक छोटा झाड़ है जो भारत और दक्षिण पूर्व एशिया का मूल पौधा है। पौधे की जड़ या पत्तियों से अर्क या पाउडर का उपयोग विभिन्न प्रकार के इलाज के लिए किया जाता है। लोगों ने तनाव दूर करने, एनर्जी को बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने के लिए हजारों वर्षों से अश्वगंधा का उपयोग किया है। यह हमारे शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन का काम करते है और यह हमारी स्किन को भी अच्छा रखता है।

Advertisment
साइनोवियल फ्लूड

अश्वगंधा के फायदे क्या हैं

आइए तो जानते हैं कि हमें अश्वगंधा से क्या लाभ मिलते हैं :-

Advertisment

1. तनाव और चिंता से दूर रखता है

अश्वगंधा तनाव कम करने के लिए जाना जाता है। इसे एडाप्टोजेन के रूप में क्लासिफाइड किया गया है। यह एक ऐसा पौधा है जो शरीर को तनाव से निपटाने में मदद करता है।

2. मानसिक स्वास्थ्य को सही रखता है

Advertisment

अश्वगंधा कुछ आबादी में डिप्रेशन सहित अन्य मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। अश्वगंधा लेने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी नहीं होती है। विशेषज्ञों ने पाया है कि जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक रोजाना 1,000 मिलीग्राम अश्वगंधा का अर्क लिया, उनमें प्लेसबो लेने वालों की तुलना में डिप्रेशन और एंग्जाइटी में अधिक कमी आई।

3. ब्लड शुगर के स्तर को कम करता है 

डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर के स्तर वाले लोगों को अश्वगंधा से कुछ लाभ हो सकते हैं। अश्वगंधा लेने से हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी जिस करण अपको डायबिटीज होने से बचेगी और यह हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद है। 

Advertisment

4. सूजन को कम करता है 

अश्वगंधा में सूजन को कम करने के गुण होते हैं। जिसको भी शरीर में सूजन या हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द रहता है, अश्वगंधा को खाने से सही किया जा सकता है। गठिया आदि रोगों में अश्वगंधा लाभदायक है।

5. दिमाग मजबूत करता है

अश्वगंधा के बहुत फ़ायदे है। यह हमारे दिमाग को मजबूत रखता है और याददाश्त को तेज रखने में मदद करता है। अश्वगंधा बहुत सेहतमंद है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Benefits Of Ashwagandha अश्वगंधा दिमाग सूजन
Advertisment