Advertisment

5 Food जो महिलाओं की सेहत के लिए है बेहतरीन

स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा आहार लेना अति आवश्यक है। खास करके महिलाओं को अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जरूर लेना चाहिए। ऐसे में यह पांच सुपर फूड है जिनका सेवन महिलाओं को जरूर करना चाहिए

author-image
Shruti
New Update
5 best food for women (Freepik)

5 best food for women (Image Credit-Freepik)

5 best food for women's health: स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा आहार लेना अति आवश्यक है। खास करके महिलाओं को अपना स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार जरूर लेना चाहिए। ऐसे में यह पांच सुपर फूड है जिनका सेवन महिलाओं को जरूर करना चाहिए

Advertisment

जानिए क्या है 5 बेस्ट फूड जो महिलाओं के सेहत के लिए है बेहतरीन

1. ओट्स

ओट्स अत्यंत पौष्टिक और हल्का खाना है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो सेहत के लिए लाभदायक है। यह आसानी से पच भी जाता है। साथ ही यह आपका ब्लड प्रेशर मेंटेन रखता है और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें b6 पाया जाता है जोकि पीरियड के मूड स्विंग्स और पीएमएस के लक्षणों में भी कारगर है। इसमें फोलिक एसिड होता है जिसे गर्भावस्था के दौरान खाने से बच्चा स्वस्थ रहता है।

Advertisment

2. सेब

सेब पोषक तत्व, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है इसलिए डॉक्टर इसे सुपर फूड मानते हैं। यह इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने में मदद करता है। साथ ही यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है जिससे खून की कमी नहीं होती। यह कब्ज जैसी समस्याओं में भी कारगर है। साथ-साथ एक हेल्दी वेट मेंटेन करने में भी यह मददगार है।

3. टमाटर

Advertisment

टमाटर भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अति लाभदायक माना जाता है। इसमें लाइकोपीन होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। रिसर्च के अनुसार लाइकोपीन ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव करता है। साथ ही टमाटर में हाई एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो दिल की समस्या के जोखिम को कम करते हैं।

4. योगर्ट

योगर्ट यानी की दही स्वास्थ्य के लिए हमेशा ही एक सुपर फूड माना जाता है। खास करके महिलाओं को योगर्ट अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमे भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जोकि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। खास करके 50 के उम्र से ज्यादा की महिलाओं के लिए योगर्ट खाना बहुत जरूरी है। एक दिन में एक कटोरी योगर्ट जरूर खाएं इससे पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

Advertisment

5. पालक

अपने डाइट में पालक भी अवश्य शामिल करें। इसमें फोलेट होता है जोकि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह पेट के कैंसर को रोकता है साथ ही दिल को बीमारियों से भी बचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी हैं जोकि शरीर के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही साथ यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन भी होता है जोकि खून की कमी नहीं होने देता। साथ ही साथ पलक स्किन के लिए भी उत्तम आहार है।

best food
Advertisment