/hindi/media/media_files/2024/11/02/5PBTL1pmVx55yreBVLEA.jpg)
Stress Management: आज की तेज़ रफ्तार और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में तनाव आम समस्या बन चुकी है। काम का दबाव, पारिवारिक समस्याएं, जिम्मेदारियां और सामाजिक अपेक्षाएं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। यदि तनाव को समय पर नहीं संभाला गया, तो यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसे कम करने के लिए कुछ आसान और असरदार उपायों को अपनाना आवश्यक है।
तनाव को दूर करने के लिए अपनाए ये 5 आसान उपाय
1. व्यायाम/ योग
शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को फिट रखती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करती हैं। योग, ध्यान या हल्के व्यायाम से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्राव होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। हर दिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से मन हल्का और ऊर्जावान महसूस होता है।
2. गहरी सांस लेने की तकनीक
गहरी सांस लेना तनाव को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। जब आप धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हैं, तो शरीर को अधिक ऑक्सीजन मिलती है, जिससे दिमाग को शांति महसूस होती है। '4-7-8' तकनीक अपनाएं—चार सेकंड तक सांस लें, सात सेकंड तक रोकें और आठ सेकंड तक धीरे-धीरे छोड़ें। यह तकनीक तुरंत मानसिक शांति प्रदान करती है।
3. संतुलित और पौष्टिक आहार
गलत खानपान तनाव को बढ़ा सकता है। अत्यधिक कैफीन, जंक फूड और शुगर से भरपूर आहार से बचें, क्योंकि ये मानसिक असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इसके बजाय, हरी सब्जियां, ताजे फल, नट्स और प्रोटीन युक्त भोजन को प्राथमिकता दें। डार्क चॉकलेट, हरी चाय और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ मानसिक शांति प्रदान करने में मददगार होते हैं।
4. पर्याप्त नींद
रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद ले, सोने से पहले व्यायाम आदि जरूर करें (इससे शरीर और मन दोनों ही फ्री होते हैं)। सोने से 2-3 घंटे पहले ही स्क्रीन टाइम(screen time) कम कर दें, एक ग्लास गुनगुना पानी पीएं, और जितना हो सके सकारात्मक रहें। ऐसा करने से आप सकारात्मक और चैन की नींद ले पाएंगे।
5. सकारात्मकता और स्वयं पर ध्यान
व्यस्त दिनचर्या में अपने लिए समय निकालना बेहद ज़रूरी है। अपने शौक जैसे संगीत सुनना, किताबें पढ़ना, पेंटिंग करना या टहल करना आदि में समय बिताएं। साथ ही, हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखें। खुद से सकारात्मक बातचीत (Self-Talk) करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव भी दूर होता है।