/hindi/media/media_files/2025/03/17/8czGpPhCqrVSfYiS2ZrT.png)
Period cramp Photograph: (Freepik)
5 Easy Ways To Get Relief From Period Cramps: पीरियड्स हर महिला की दिन चर्या का एक हिस्सा बन चुका है, हर लड़की या औरत को इससे अपनी जिंदगी में गुजरना ही पड़ता है। इससे छुटकारा तो नहीं पाया जा सकता परंतु इससे होने वाले दर्द को जरूर थोड़ा कम किया जा सकता है। पीरियड क्रैंप्स के कारण कई महिलाओं को दवाएं लेनी पड़ती हैं और अपने डेली रूटीन में बदलाव करने पड़ते हैं जो कि आसान नहीं होता है। सभी के हार्मोंस अलग अलग रिएक्ट करते हैं जिसके कारण ये दर्द होता है। आइए देखते हैं कुछ तरीके जिनसे हम पीरियड क्रैंप्स से छुटकारा पा सकते हैं।
पेट दर्द कम करने के 5 आसान तरीके
1. हॉट वॉटर बैग का प्रयोग
क्रैंप्स से राहत पाने के लिए वॉटर बैग आते हैं जिनमें गरम पानी भरके सेका जा सकता है। इसके इस्तेमाल से दर्द में राहत मिलती है। पीरियड्स में ये लड़कियों का सबसे अच्छा साथी होता है। धीरे धीरे यह दर्द को कम करता है और शरीर को आराम देता है। इसका इस्तेमाल किसी भी तरह के क्रैंप्स के लिए किया जा सकता है।
2. योग के अपनाएं
कई बार लोगों को कहते हुए सुना होगा आपने की योग से ही होगा और ये बात सच है कि योग से ही कई बीमारियां के इलाज हुए हैं। पीरियड्स क्रैंप का भी ये एक अच्छा उपाय है। कुछ हल्के आसन जैसे कि पवन मुक्त आसन, बालआसन, वक्रासन, वज्रासन, बटरफ्लाई पोज़।
3. अच्छे खाने पर ध्यान दें
खाना हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और इसका असर हमारी जीवन की क्रियाओं पर भी पड़ता है। पीरियड्स के दौरान अच्छा और पोषण से भरा खाना खाना चाहिए। मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे मिनरल्स वाले खाने को अधिक मात्रा में लेना चाहिए क्योंकि पीरियड्स में फ्लो के कारण इनकी कमी हो जाती है जिसके कारण क्रैंप्स होते हैं।
4. प्रोसेस्ड फूड से बचें
पैकेज्ड फूड एक अच्छी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। इनमें कई सारे प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। पीरियड्स में ऐसी सभी चीजें खाने से बचें। इसकी जगह फ्रूट्स खाएं, घर का खाना खाएं।
5. अजवाइन का सेवन करें
पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को गैस की समस्या से झूझना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आधा चम्मच अजवाइन और चुटकी भर कला नमक गुनगुने पानी में मिलकर पीले। अजवाइन को सरसों के तेल में मिलकर गरम करके पेट की मालिश करने पर दर्द से छुटकारा भी मिलता है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।