Advertisment

Tips For Eyes: स्वस्थ आंखों के लिए जरूर खाएं यह 5 चीज़ें

आहार में संतरे, अंगूर, नींबू और जामुन जैसे फलों को शामिल करने से आपकी आंखें और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। खट्टे फलों में विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। जानें अधिक हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
foods for eyesight

Eyes

Tips For Eyes: आज के समय में बहुत से लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंखों की समस्याओं का सबसे बड़ा कारण पूरा दिन हाथ में मोबाइल लैपटॉप या कंप्यूटर का होना है। आजकल बच्चे पढ़ाई भी फोन या लैपटॉप आदि से करते हैं ऐसे में उनकी आंखों में इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों का कमजोर होना कोई नई बात नहीं है। यदि हम अपने दिनचर्या में थोड़ा सुधार ले आए साथ में जंक फूड आदि को ना कह कर कुछ पौष्टिक चीजें खाएं तो हम अपनी आंखों को स्वस्थ व मजबूत रख सकते हैं।

Advertisment

आँखों को कैसे स्वस्थ और मजबूत बनाएँ

1. गाजर: गाजर का हलवा तो सभी को बहुत पसंद आता है लेकिन स्वाद से ज्यादा यह सेहत के लिए जरूरी है।आंखों को हेल्दी बनाने के लिए गाजर जरूर खाएं। गाजर में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है, जिससे आंखें स्वस्थ रहती हैं। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और अगर आप रोजाना सेवन करते हैं तो जल्द ही आपका चश्मा भी उतर सकता है। रोजाना गजर खाने से आपकी रोशनी तथा अन्य भी पौष्टिक आहार का सेवन होता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. हरी सब्जियां: हरी सब्जियां खाने भले ही बहुत स्वादिष्ट न लगें लेकिन हमारी आंखों की सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए इनका सेवन करने से आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं होती है। हरी सब्जियां खाने से विटामिन कैल्शियम अन्य पौष्टिक आहार हमारे शरीर को मिलते हैं। हरी सब्जियां हमारी आंखों की रोशनी को ठीक होने में मदद करती हैं। रोजाना हरी सब्जी खाने से व्यक्ति को चश्मे भी नहीं लगते अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्ज‍ियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, आपको बता दें आयरन हमारी आंखों के लिए बहुत कारागार है।

Advertisment

3. मछली :आंखों की रोशनी को मजबूत रखने के लिए डाइट में (टूना, सैल्मन, मैकेरल, एंकोवी और ट्राउट) जैसी मछलियों का सेवन करनी चाहिए इन मछलियों में डीएचए का प्राकृतिक स्त्रोत हैं जो रेटिना में पाया जाने वाला फैटी एसिड है। मछली खाने से हमारी पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है और यह जल्दी आ जाती है। कोई हमारी आंखों से भी बहुत अच्छी होती है इससे हमारी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

2. बादाम: बादाम खाने से दिमाग बहुत तेज होता है और हमारी मैमोरी भी अच्छी रहती है। आपको बता दें की बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में विटामिन ई अधिक मात्रा में पाया जाता है। विटामिन E आंखों की लिए बहुत लाभकारी है। बादाम का सेवन हमारी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होता है।

5. फल : अपने आहार में संतरे, अंगूर, नींबू और जामुन जैसे फलों को शामिल करने से आपकी आंखें और पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। खट्टे फलों में विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। फल खाने से हमें विटामिन प्राप्त होती है। हमारी आंखें त्वचा तथा पेट और बीमारियों सिवनी लड़ने में मदद करते हैं।

eyes हरी सब्जियां फल Tips For Eyes बादाम
Advertisment