Advertisment

Pregnancy: जानें गर्भावस्था में हमें किन 5 पदार्थों से बचना चाहिए

अंगूर हमारे शरीर के लिए अच्छे हो सकते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए अंगूर खाना उतना अच्छा नहीं होता है। डिलीवरी से पहले अंगूर खाना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। आइए पढ़े ऐसा ही कुछ इस हैल्थ ब्लॉग में

author-image
Debopriya
New Update
वीडियो वायरल

गर्भावस्था में कुछ पदार्थों से परहेज़ रखना चाहिए

Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं में क्रेविंग का स्तर बहुत अधिक होता है। जिसके कारण वह कुछ ऐसा खा लेती हैं जो उनके और उनके होने वाले बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान कोई भी खाना खाने से पहले हमें यह देख लेना चाहिए कि वह खाना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा और सेहतमंद है या नहीं। उदाहरण के लिए  फल, मछली आदि हैं जिन्हें हमें खाने से बचना चाहिए।

Advertisment
Pregnant lady

गर्भावस्था में क्या नहीं खाना चाहिए

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फूड्स के बारे में :-

Advertisment

1. पपीता : हम सभी जानते हैं कि फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं लेकिन फल खाने से भी कई बार हमारे शरीर में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, खासकर गर्भावस्था के दौरान। पपीता गर्भवती महिला और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। पपीते में पपेन होता है जो आपके लेबर पेन को बढ़ा सकता है।

2. अनन्नास : अनन्नास एक बहुत ही मीठा, चमकीला पीला और स्वादिष्ट फल होता है चाहे हम इसे पकाकर खायें या पकवानों में प्रयोग करें। लेकिन यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है अनन्नास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है जो गर्भवती महिला के शरीर में प्रोटीन को कम कर सकता है। और यह बहुत जल्दी प्रसव पीड़ा भी ला सकता है।

3. मरकरी वाली मछलियां : शार्क, टाइलफिश, स्वोर्डफिश आदि मछलियों में मरकरी की मात्रा अधिक होती है जो बहुत अधिक अस्वास्थ्यकर होती है क्योंकि मरकरी गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत खराब होता है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन होता है जो शिशुओं में मस्तिष्क क्षति और विकास में देरी का कारण बन सकता है। इसलिए मरकरी मछली से परहेज करने की जरूरत है।

Advertisment

4. अंगूर : अंगूर हमारे शरीर के लिए अच्छे हो सकते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए अंगूर खाना उतना अच्छा नहीं होता है। डिलीवरी से पहले अंगूर खाना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। अंगूर हमारे शरीर के तापमान को बढ़ा देता है जो माँ और बच्चे दोनों के लिए बहुत हानिकारक होता है।

5. मेथी : हम सभी जानते हैं कि मेथी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन साथ ही यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है। डिलीवरी के बाद महिलाएं मेथी खा सकती हैं लेकिन गर्भवती को गर्भावस्था के दौरान मेथी के सेवन से बचना चाहिए। मेथी गर्भावस्था के दौरान बहुत खराब हो सकती है इससे गर्भपात हो सकता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Pregnancy गर्भावस्था फूड्स
Advertisment