Advertisment

Benefits Of Fig: जानें अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे

हैल्थ: अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंजीर के सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। यह खाने से शरीर बहुत स्ट्रॉन्ग रहता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Fig

Fig

Benefits Of Fig: अंजीर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह एक मौसमी फल है जो सर्दियों में उपलब्ध होते है। अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंजीर के सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। इसे खाने से शरीर बहुत स्ट्रॉन्ग रहता है। इससे काफी बीमारियां ठीक हो सकती है।अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से अंजीर का सेवन करेंगे, तो आप हमेशा फिट और हेल्दी बने रहेंगे। भीगे अंजीर पेट के लिए बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। अंजीर के सेवन से वजन भी कम होता है। आइए जानते हैं कि अंजीर खाने के क्या फायदे हैं

Advertisment

अंजीर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं 

जानें अंजीर खाने के 5 बड़े फायदे :- 

Advertisment

1. हड्डी को मजबूत बनाता है

अंजीर में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम पाए जाते हैं, जो हड्डियों की तंदुरुस्ती के लिए बेहद जरूरी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आपके हड्डियों में दर्द हो तो अंजीर जरूर खाएं।

2. शुगर लेवल को नियंत्रित करता है

Advertisment

अंजीर में भरपूर पोटैशियम होते हैं। ये आपके शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद कर सकता है। आप स्मूदी में कटे हुए अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह खाने से आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहेंगा।

3. वजन कम करने में मदद करता है

अंजीर में कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका मेटाबॉलिज्म बिल्कुल सही रहता है। अंजीर का सेवन करने से भूख भी नहीं लगती जिसकी मदद से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। अगर आपको अपना वजन घटाना है तो आप अंजीर को अपने डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Advertisment

4. पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमंद 

अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसीलिए, यह पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को कम करते है। अंजीर में मौजूद डायटरी फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं। जिससे, कॉन्स्टिपेशन की समस्या कम होती है। ये पेट फूलने और गैस जैसी परेशानियां भी कम करते हैं।

5. आयरन की कमी को दूर करता है

आपके शरीर में आयरन की कमी है तो, अंजीर का सेवन जरूर करें। इसे अपने डाइट में शामिल करें, यह एक अच्छा ऑप्शन है। अंजीर को दूध के साथ खाने से आयरन की कमी दूर हो सकती है इसीलिए आप इसे अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

पाचन benefits of fig अंजीर
Advertisment