Advertisment

Benefits Of Strawberry: हड्डियों के स्वास्थ्य को स्ट्रॉबेरी रखे ठीक

ब्लॉग | हैल्थ: स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सिडेंट में विटामिन सी और कैरोटीन शामिल होता है और साथ ही, स्ट्रॉबेरी विटामिन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। जानें आगे

author-image
Sonali
New Update
स्ट्राबेरी

Strawberry

Benefits To Eat Strawberry: स्ट्रॉबेरी दिल, दिमाग के स्वास्थ्य और भी बहुत कुछ के लिए अच्छी होती है और साथ ही इन सब को बढ़ावा देती है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होती हैं। एक आहार में स्ट्रॉबेरी को शामिल करने से संभावित रूप से कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, जिनमें सूजन के कमी से लेकर कैंसर से बचाव, अच्छा स्वास्थ्य और बहुत कुछ शामिल है। स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सिडेंट में विटामिन सी और कैरोटीन शामिल होती हैं और साथ ही, स्ट्रॉबेरी विटामिन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। स्ट्रॉबेरी वसंत और गर्मियों के महीनों में होती है। स्ट्रॉबेरी एक रसीला फल है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत सही होता है। इसे आप हमेशा नाश्ते के रूप में खाने में ले सकते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने से हमारी सेहत भी अच्छी रहती है।

Advertisment

स्ट्रॉबेरी खाने के पांच फायदे

आइए जानते हैं कि स्ट्रॉबेरी खाने के क्या फायदे हैं :-

1. तनाव को कम करता है

Advertisment

स्ट्रॉबेरी खाने के सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक उनके संभावित एंटीऑक्सीडेंट लाभों को प्राप्त करना है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है।

2. ब्लड शुगर होने से बचाता है 

स्ट्रॉबेरी का सेवन हमारे पाचन को धीमा करता है और हमारे इंसुलिन के उपयोग को कम करता है। यह रंगीन एंथोसायनिन है जो इस प्रभाव को प्रकट करता है और इससे ब्लड शुगर न होने में मदद करता है । 

Advertisment

3. वजन कम करने में मदद करता है 

स्ट्रॉबेरी लो कैलोरी फल है, जिसका सेवन आप कम वजन के लिए भी कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में बिलकुल भी फैट नहीं होता है। ये खाने से हमारा वजन भी बहुत कम होता है।

4. हड्डियां स्वस्थ रखता है

Advertisment

हड्डी को मजबूत बनाए रखने के लिए स्ट्रॉबेरी काफी फायदेमंद होती है। स्ट्रॉबेरी को बेरी के अंतर्गत माना जाता है। बढ़ती उम्र की वजह से आपकी हड्डी कमजोर होती रहती है इसीलिए अपको स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए। 

5. कोलेस्ट्रॉल कम होता है

स्ट्रॉबेरी में पेक्टिन होता है, जो एक प्रकार का घुलनशील फाइबर है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए, स्ट्रॉबेरी को आहार में शामिल करें और अपने को हृदय रोगों से बचाएं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

वजन ब्लड शुगर strawberry स्ट्रॉबेरी
Advertisment