Sapodilla Benefits: चीकू खाने के हैं बहुत से फायदे

ब्लॉग | हैल्थ: चीकू में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीज और विटामिन ए, बी, सी और के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीरिक परेशानियां दूर होती हैं और मानसिक स्वास्थ्य बनता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
चीकू

चीकू है फायदेमंद

Sapodilla Benefits: चीकू फल भी स्वाध्यवर्धक फलों में आता है। चीकू खाने के बहुत से शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। वैसे तो चीकू सर्दियों का फल है लेकिन अब ये गर्मियों में भी मिल जाता है। चीकू खाने के बहुत से स्वास्थ्य लाभ हैं। चीकू भूरे रंग का फल है जिसमें अंदर से पीला गूदा और 2-4 काले रंग के बीज होते हैं। 

Advertisment

चीकू में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीज और विटामिन ए, बी, सी और के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीरिक परेशानियां दूर होती हैं और मानसिक स्वास्थ्य बनता है। भारत में चीकू पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में ज्यादा पाया जाता है जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि अब इसे भारत के अन्य क्षेत्रों में भी उगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चीकू खाने के फायदे क्या हैं 

चीकू खाने के निम्नलिखित फायदे हैं :-

  • हड्डियों के लिए लाभदायक : हड्डियों के लिए चीकू बहुत लाभदायक होता है। चीकू में कैल्शियम पाया जाता है जिससे हड्डियां और जोड़ मजबूत होते हैं। ऐसे में चीकू को खाने से हड्डियों से जुड़ी परेशानी दूर होती है। 
  • हृदय के लिए स्वास्थ्यवर्धक : चीकू फल हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। चीकू में पाया जाने वाला मेग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसको खाने से हाई ब्लड प्रेशर से जुडे़ मरीजों में हृदयघात का खतरा कम हो जाता है। 
  • त्वचा अच्छी करे : चीकू में पाया जाने वाला विटामिन सी त्वाचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना गया है। चीकू को खाने से त्वचा कोमल बनती है और उससे संबंधित समस्याएं नहीं होतीं
  • वजन नहीं बढ़ता : चीकू खाने से वजन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती। इसमें मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के गुण होते हैं। इसमें कैलोरीज होती हैं जिससे चीकू वजन नियंत्रित रखता है।
  • पाचन-तंत्र के लिए अच्छा : चीकू को खाने से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है। चीकू में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। चीकू को खाने से पेट संबंधित परेशानियां जैसे कब्ज और अल्सर दूर होती हैं। 
  • आंखों के लिए लाभप्रद : चीकू में पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसको खाने से आंखों से जुड़ी कमजोरियां दूर होती हैं। 
Advertisment

इस तरह देखा जा सकता है चीकू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। हालांकि चीकू से जुड़े कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों में चीकू को ज्यादा खाने से पेट में दर्द और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। चीकू को खाने से कुछ लोगों में एलर्जी के संकेत भी मिलते हैं। किसी भी तरह की अन्य समस्या चीकू से होने पर डॉक्टर से संपर्क करें। प्रेग्नेंट महिलाओं में चीकू के सेवन से पहले डॉक्टरों से जरूर संपर्क कर लें। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Sapodilla Benefits Sapodilla चीकू