Health Tips: पेट दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

पेट दर्द एक आम समस्या है जो गैस, बदहजमी, एसिडिटी, इंफेक्शन या कब्ज जैसी कई वजहों से हो सकती है। अधिक मसालेदार भोजन या अनियमित दिनचर्या के कारण भी पेट में दर्द होता है। आइए जानें पेट दर्द से राहत पाने के 5 बेहतरीन असरदार घरेलू उपाय।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Follow these 5 home remedies to get relief from stomach ache problem

Photograph: (Pinterest)

Follow These 5 Home Remedies To Get Relief From Stomach Ache Problem: पेट दर्द एक आम समस्या है जो गैस, बदहजमी, एसिडिटी, इंफेक्शन या कब्ज जैसी कई वजहों से हो सकती है। कभी-कभी गलत खान-पान, अधिक मसालेदार भोजन या अनियमित दिनचर्या के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है। हालांकि, हर बार दवाओं पर निर्भर रहना सही नहीं होता, क्योंकि घरेलू उपाय भी इस समस्या से जल्दी राहत दिलाने में प्रभावी साबित हो सकते हैं। अगर आप पेट दर्द से परेशान हैं और तुरंत आराम पाना चाहते हैं, तो कुछ प्राकृतिक और आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। ये न केवल दर्द को कम करेंगे बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी सुधारते है। आइए जानें पेट दर्द से राहत पाने के लिए 5 बेहतरीन असरदार घरेलू उपाय।

Advertisment

पेट दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

1. अजवाइन और काला नमक खाएं 

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन तंत्र को ठीक करने वाले गुण होते हैं। आप पेट दर्द के समय एक चम्मच अजवाइन को हल्का भूनकर उसमें काला नमक मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ लें। यह गैस और पेट दर्द में तुरंत आराम देता है।

Advertisment

2. सौंफ और शहद का मिश्रण लें

सौंफ और शहद का मिश्रण फायदेमंद है यह पाचन को दुरुस्त करती है और एसिडिटी को कम करने में मदद करती है। आप एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर उसमें शहद मिलाकर दिन में कम से कम दो बार पिएं। इससे आपके पेट की ऐंठन कम होगी।

3. दर्द से राहत के लिए हींग का पानी पीएं

Advertisment

दर्द से आराम के लिए हींग का पानी बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मोजूद होते हैं, जो पेट दर्द में राहत दिलाने में मदद करते हैं। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं या नाभि के आसपास हल्के हाथों से लगाएं।

4. अदरक और नींबू के रस का सेवन करें 

अदरक पेट की सूजन और दर्द को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज एक चम्मच अदरक का रस और उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे दिन में दो बार पिएं। यह आपके गैस और अपच को दूर करने में मदद करेगा।

Advertisment

5. गर्म पानी से पेट की सिकाई करें

अगर आपका  पेट दर्द, गैस या अपच के कारण हो रहा है, तो आप गर्म पानी से पेट की सिकाई करें, इससे तुरंत आराम मिलेगा। आप एक गर्म पानी की बोतल को पेट पर हल्के-हल्के रखें, इससे मांसपेशियां रिलैक्स होंगी और दर्द कम होने लगेगा।

home remedies Stomach Pain Stomach Ache Health Tips