Advertisment

Long Life: जीवन को लंबे समय तक जीने के कुछ बेहतरीन उपाय

आज कल जहां फोन से जीवन चलता है वहां लंबे उमर और स्वस्थ शरीर की बात करना ही मुश्किल है। इंसान या तो ऑफिस के काम से या तो सोशल मीडिया में पूरा दिन व्यस्त रहता है जिसके कारण अपने स्वस्थ को वो नजरअंदाज कर देता है

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
healthy life .png

( image credit : medcart )

Long Life: आज कल जहां फोन से जीवन चलता है वहां लंबी उमर और स्वस्थ शरीर की बात करना ही मुश्किल है। इंसान या तो ऑफिस के काम से या तो सोशल मीडिया में पूरा दिन व्यस्त रहता है जिसके कारण अपने स्वस्थ को वो नजरअंदाज कर देता है और इस कारण इंसान की उम्र भी घटते जा रही है और हर दूसरा इंसान कोई न कोई बीमारी या स्वस्थ संभंदित परेशानियों से ग्रसित है। आईए हम आपको इस व्यस्त लाइफ स्टाइल  में हम आपको स्वस्थ रहने के और लंबी जीवन जीने के कुछ सुझाव देते हैं।

Advertisment

Long Life : लंबे जीवन की 5 कुंजी

1) हैल्थी डायट

आपका खान-पान आपके सेहत पर बहुत असर डालता है। जितना अच्छा आपका खान-पान होगा उतनी ही अच्छी आपकी सेहत रहेगी। जंक फूड आपकी सेहत दिन पर दिन बस खराब करते जा रहे है। आपको अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए हरी सब्जियां और फल आदि का सेवन करना चाहिए।

Advertisment

2) नशीली पदार्थ का सेवन बंद करे

आजकल के वर्क फोर्स में लोगो को इतने स्ट्रेस से डील करना पड़ता है जिसके लिए वो नशीली पदार्थ का सेवन करते है। ऐसे पदार्थो का सेवन से शायद आपको कुछ देर के लिए शांति मिले पर लॉग टर्म के लिए आपको अनगिनत बीमारियां और गिरते स्वास्थ के आलावा कुछ नहीं मिलेगा।

3) एक्सरसाइज करें

Advertisment

अपने बॉडी को एक्टिव, फिट और स्ट्रेस रिलीज करने के लिए एक्सरसाइज से बढ़िया और कोई उपाय नहीं दिन में कम से कम आधे घंटे एक्सरक्स से आप लॉग टर्म फिटनेस पा सकते है। अगर आप किसी भी कारण एक्सरसाइज नहीं कर पा रहें तो आप योग आसन भी कर सकते हैं।

4) मेडिटेशन

जब तक आप मेंटली या मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं रहेंगे तब तक आप कोई भी कार्य दंग से नही कर सकते हैं इसलिए दिमाग को शांत करने के लिए तथा क्रोध , चिंता अदि से दूर रहने के लिए आप मेडिटेशन कर सकते हैं।

Advertisment

5) सही नींद लेना 

इंसान अगर दंग से सोएगा नहीं तब तक वो कुछ काम करने की उर्जा को नहीं पा सकता जितना जरुरी आपके लिए काम करना है उतना जरुरी नींद भी है और स्वस्थ जीवन के लिए नींद लेना बहुत जरुरी हैं।

 

long life
Advertisment