महिलाओं के लिए 5 पीरियड प्रोडक्ट्स के विकल्प

पीरियड्स में हाइजीन ज़रूरी है, लेकिन कई महिलाएँ अब भी पुराने तरीके अपनाती हैं। जानिए 5 मॉडर्न और सेफ पीरियड प्रोडक्ट्स जो आपके दिन बना सकते हैं आसान।

author-image
Deepika Aartthiya
New Update
SheThePeople Images (1)

Photograph: (Freepik & JOLIE.de)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं के लिए अपनी रोजाना की एक्टिविटीज़ पूरी कर पाना कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। कई जगह तो आज भी महिलाएँ पुराने समय के अनुसार कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ऐसा करना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि पीरियड्स के समय हाइजीन का खास ख्याल रखना और सही प्रॉडक्ट का चुनाव करना बहुत ज़रूरी है।

Advertisment

महिलाओं के लिए 5 पीरियड प्रोडक्ट्स के विकल्प

भारत में लगभग 78% महिलाएँ hygienic methods जैसे सैनिटरी नैपकिन, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करती हैं। 15-24 साल की 64% महिलाएँ सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करती हैं। फिर भी, काफी युवा महिलाएँ आज भी कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, जो unhygienic और खतरनाक हो सकता है।

आज मार्केट में कई नए विकल्प उपलब्ध हैं, जो पीरियड्स के दौरान आराम और हाइजीन दोनों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। आइए जानते हैं इन विकल्पों के बारे में।

1. टैम्पोन (Tampons)

tampon कॉटन से बने छोटे रोल के आकार का प्रोडक्ट होता है। इसे पीरियड्स के दौरान योनि में इन्सर्ट किया जाता है।  इनका काम रक्तस्त्राव को सोखना है। इसके इस्तेमाल से कामकाजी महिलाओं को आफिस या अन्य किसी शारीरिक गतिविधियों में अधिक सुरक्षा और आराम मिलती है।

Advertisment

2. मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cups)

ये सिलिकॉन या लेटेक्स से बने होते है। Menstrual Cup पीरियड ब्लड को सोखने की बजाय इकट्ठा करने का काम करते हैं। वैसे तो इसे 8-12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकते है, लेकिन ज़रुरत पड़ने पर इसे धोकर दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपको लिकेज की टेन्शन और पेड्स बदलते रहने की परेशानी से भी निजात दिलाता है।

3. पीरियड पैंटी (Period Panty)

ये एक सामान्य पैंटी की तरह ही काम करती है। इसमें पीरियड ब्लड को सोखने के लिए कई absorbent layers होती हैं। इसे धोकर एक से अधिक बार भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपको पैड और टैम्पोन जैसी टेंशन से मुक्ति देने वाला एक सुरक्षित विकल्प है।

4. मेंस्ट्रुअल डिस्क (Menstrual Disc)

Menstrual Disc डिस्क भी मेंस्ट्रुअल कप की तरह मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन से बना होता है। इसमें पीरियड ब्लड इकट्ठा करने के लिए एक इलास्टिक पॉकेट बनी होती है। इसे 12 घंटे तक पहन कर रखा जा सकता है। इस्तेमाल के बाद धोकर स्टरलाइज़ करके फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisment

5.  नेचुरल / ऑर्गेनिक पैड (Natural/Organic Pads)

ये नेचुरल/ ऑर्गेनिक पैड ऑर्गेनिक कॉटन, बांस और पौधे-आधारित रेशों से बने होते हैं। इनमें किसी प्रकार के सिंथेटिक केमिकल, प्लास्टिक या खुशबू नहीं होती। ये त्वचा के लिए सुरक्षित और बायोडिग्रेडेबल होते हैं।

यहां दिए गए विकल्पों का इस्तेमाल करके महिलाएँ अपने periods के समय को और भी आरामदायक और सुरक्षित बना सकती है। साथ ही hygiene का भी पूरा ध्यान रख सकती हैं| आपका चुनाव ही आपकी सुरक्षा है। सही प्रोडक्ट चुनें, नियमित बदलाव करें और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

periods Menstrual cup पीरियड प्रोडक्ट्स