घर में उगायें ये 5 Stress-Relieving Plants

बारिश के दिन पास आने रहे हैं जिसमें आप नए-नए पौधे लगाकर अपनी मानसिक परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ पाँच पौधों के बारे में।

author-image
STP Hindi Team
New Update
Stress-relieving plants

5 Plants For Relieving Stress At Home: झुलसाती गर्मी और काम के दबाव से हर इंसान का तनाव मानो चरम पर चला गया है। लेकिन चिंता की बात नहीं है, क्योंकि बारिश के दिन पास आने रहे हैं जिसमें आप नए-नए पौधे लगाकर अपनी मानसिक परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ पाँच पौधों के बारे में।

घर में उगाएं तनाव से उबारने वाले ये 5 पौधे

1. तुलसी

Advertisment

साकारात्मक ऊर्जा को लिए तुलसी का पौधा अधिकतर हर भारतीय परिवार में पाया जाता है। लेकिन आप क्या जानते हैं, ये पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है? इसकी खुशबू जब घर में घूमती है तो तनाव को काफी कम करती है। इसलिए बालकनी या बाग़ीचे में तुलसी के पौधे जरूर लगाएं।

2. मोगरा

आज भी कईं महिलाएं बालों में मोगरे का गजरा लगाती हैं, क्योंकि उसकी खुशबू से उनका मन शांती और आनंद की अनुभूति करता है। मोगरा एक सुगंधित पौधा है जिसके फूल सफेद रंग के साथ एक मनमोहक महक को ओधे होते हैं। इसे अपनी बालकनी में लगाने से हवा के साथ इसकी भीनी-भीनी सी खुशबू आपके स्ट्रेस को छूमंतर कर देगी।

3. चंपा

ये सुगंधित फूल आप के तनाव और सर दर्द को गायब कर सकते हैं। इसके फूलो से बने तेल की मालिश से नर्वस सिस्टम को ठंडक मिलती है और रक्तचाप संतुलित रहता है। 

4. अपराजिता

Advertisment

अपराजिता के नीले रंग के फूलों को आप इग्नोर नहीं कर पाएंगे। इन खूबसूरत फूलों से बनी चाय पीने से तनाव का स्तर काफी कम होता है। आप इसकी चाय में नींबू का रस भी डाल सकते हैं, जिसका रंग निखर कर जमुनी हो जाएगा और इसका स्वाद भी बढ़ जायेगा।

5. पीस लिली

ये पौधा थोड़ा महंगा जरूर है लेकिन इसकी चमकती हुई पत्तियां और सफेद रंग के अतरंगी फूल आपके मन को तनाव से मुक्त कर सकते हैं। जैसा कि इसका नाम है, ये घर में रहने वाले सदस्यों के बीच संयम और शांति का माहौल बनाए रखता है। 

COVID-19 के भयावह दौर के बाद पौधो की मांग में भदोत्री दिखाई दी है। कईं होम-गार्डनर्स ने पाया कि पौधों की देखभाल करने से उनका तनाव कम हुआ है और वे काफी शांत भी हुए हैं। इसलिये पौधे खुद भी लगायें और दूसरों को भी गिफ्ट करें।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

तनाव पौधे Relieving Stress At Home तुलसी का पौधा मोगरा