/hindi/media/media_files/2025/01/17/zQNsYyKJq7JL9RyDZRhS.png)
Image Credit: Pinterest
5 Reasons Behind Early Periods: आमतौर पर पीरियड्स साइकिल 28-35 दिनों का होता है। जिसमें कुछ दिन आगे–पीछे होना सामान्य है। यानि हर महीने एक ही तारीख पर पीरियड्स आएं ऐसा ज़रूरी नहीं है। कभी एक–दो दिन पहले भी आ सकता है कभी एक–दो दिन बाद भी। लेकिन कई बार हम पाते हैं कि पीरियड्स पिछली तारीख से बहुत ज़्यादा पहले आ गए। हर महीने समय पर पीरियड्स आ जाना एक महिला के यौनिक स्वास्थ्य के स्वस्थ होने की निशानी है। हालांकि यह समय अक्सर महिलाओं के लिए पीड़ादायक होता है और इस दौरान महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर पीरियड्स समय से नहीं आते हैं तो पीरियड्स की अनियमितताओं के कारण भी महिलाओं को बहुत परेशानियों को झेलने पड़ता है। कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से महिलाओं में पीरियड्स जल्दी आने लगती है। आइए जानते हैं वो कारण कौन से हैं!
समय से पहले पीरियड्स होने के कारण
1. वज़न में उतार–चढ़ाव
अव्यस्थित खान–पान की आदतों से या व्यस्त जीवनशैली होने के कारण या किसी भी और कारण से अगर आपके वज़न में तुरंत बदलाव आते हैं, जैसे अचानक वज़न तेज़ी से बढ़ जाना या तेज़ी से घट जाना, तो इससे महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की वजह से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
2. थायराइड की बीमारी
थायराइड हमारे हॉरमोन संतुलन को नियंत्रित करता है। अगर किसी महिला को थायराइड की बीमारी हो तो इसके प्रभाव से उनके पीरियड्स अनियमित होने की संभावना है।
3. पीसीओएस
पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक सामान्य स्थिति है जो 10 महिलाओं में से 1 को प्रभावित कर सकती है। पीसीओएस के कारण भी हमारे शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है जिसके कारण पीरियड्स अनियमित होकर जल्दी भी आ सकते हैं।
4. प्यूबर्टी
किशोरावस्था के शुरुआत में पीरियड्स में अनियमितताएं देखी जा सकती हैं। उस समय शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तन सब एक साथ होता है इसलिए पीरियड्स कभी बहुत जल्दी कभी देरी से आ सकते हैं। यह सामान्य है।
5. तनाव
महिलाओं में तनाव के कारण हार्मोनल असंतुलन आ सकता है जिसका सीधा असर उनके पीरियड्स पर पड़ता है। ऐसे में पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और समय से पहले भी आ सकते हैं।