Menopause के दौरान क्या लक्षण दिखाई देते हैं

अगर आप उम्र के उस पड़ाव पर हैं जब आपके पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे तो पहले से ही उसके संकेतों को नोटिस करें। आपका शरीर पूरा जीवन एक सा नही रहता, इसमें परिवर्तन स्वाभाविक है और इसे स्वीकार करना उतना ही जरूरी।

author-image
STP Hindi Team
New Update
Menopause

File Image

5 Signs of Menopause You Should Not Ignore: अगर आप उम्र के उस पड़ाव पर हैं जब आपके पीरियड्स हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे तो पहले से ही उसके संकेतों को नोटिस करें। आपका शरीर पूरा जीवन एक सा नही रहता, इसमें परिवर्तन स्वाभाविक है और इसे स्वीकार करना उतना ही जरूरी। घबराइए नहीं, मेनोपॉज आपके बूढ़े होने का संकेत नही, बल्कि जीवन को फिर से एक लड़की की तरह खुल के जीने की एक नई कड़ी है। आइए जानते हैं मेनोपॉज से पहले पेरिमेनोपॉज में क्या लक्षण होते हैं।

Menopause के दौरान क्या लक्षण दिखाई देते हैं

1. कभी पीरियड्स आना, कभी न आना

Advertisment

शरीर में कोई भी बदलाव एकदम से नही आता। मेनोपॉज पूरी तरह से आने के पहले पेरिमेनोपॉज के समय में पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ऐसा भी होता है कि आपको चार महीने तक पीरियड्स न आएं, लेकिन फिर पांचवे महीने में आ जायें। कभी 3 दिन तक पीरियड्स हो सकते हैं, तो कभी केवल एक खून की बूंद ही आयेगी।

2. शरीर में सूखापन 

पेरिमेनोपॉज़ के दौरान, आपको वजाइनल स्थान के साथ-साथ पूरे शरीर में सूखापन महसूस हो सकता है। ऐसे में आप अपने शरीर की तेल से मालिश कर सकती हैं और स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह से बॉडी लोशन या दवा भी ले सकती हैं।

3. स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है

जब शरीर में हार्मोन बदलते हैं तो स्वभाविक होता है कि आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन भी बढ़ सकता है। अगर आप कभी गुस्से में आकर अपने परिवार या दोस्तों को कुछ गलत बोल दें तो उन्हें पेरिमेनोपॉज़ के बार में समझाइए। ऐसा करने पर इस दौर से निकलना आपके लिए आसान हो जाएगा और आपका परिवार भी संवेदना से भर उठेगा।

4. रात में पसीना आना

Advertisment

एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टरोन की मात्रा में अनियंत्रण आपके शरीर के तापमन को बढ़ा देते हैं जिससे आपको रात में पसीना आता है। ऐसे में रोजाना 1-2 लीटर पानी पीजिए और सैर पर जाइए। कुछ योग आसन जैसे सलम्बा सर्वांगासन और जानु शीर्षासन भी शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद करते हैं।

5. नींद न आना

जब शरीर में इतने सारे परिवर्तन होंगे तो ये आम बात है कि नींद अच्छे से नही आएगी। ऐसे में आप जितना हो सके ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। अगर ये लक्षण आपको ज्यादा परेशान कर रहा है तो आप हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी ले सकते हैं।

अगर आपकी उम्र 40-50 साल के बीच में है तो आपको मेनोपॉज जल्द ही हो सकता है। मेनोपॉज को नकारात्मक रूप से देखने के बजाय सकारात्मक रूप से स्वीकारें, क्योंकि ये एक स्वस्थ जीवन की निशानी है। ऊपर लिखे सभी लक्षणों पर अगर आप ध्यान देंगे तो मेनोपॉज के दौर से गुज़रना आपके लिए आसान हो जाएगा।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Menopause पीरियड्स पेरिमेनोपॉज़ Signs of Menopause