Health Tips: गंभीर बीमारियों में शरीर देता है ये 5 संकेत, भूलकर भी न करे नजरअंदाज

आज की इस भागती दौड़ती जिंदगी में कहीं न कहीं अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। हमारा शरीर कुछ गंभीर बीमारीयों के संकेत देकर बताने की कोशिश करता है लेकिन हम इसको नजरअंदाज करते हैं। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ संकेतो के बारे में बताया गया है।

author-image
Simran Kumari
New Update
BODY SIGNS

Photograph: (Freepik)

5 Signs That Your Body Gives, Before Any Dangerous Diseases: आज हमारी इस भागदौड़ वाली जिंदगी में कहीं न कहीं हमारी लाइफस्टाइल बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इससे अनेकों बीमारियां का खतरा रोज बढ़ता जा रहा। पहले के मुकाबले अब ज्यादा लोग गंभीर समस्याओं का शिकार होते जा रहे है। पहले जो गंभीर बीमारियां सुनने को भी नहीं मिलती थी वो भी अब आम होते जा रही है। जब हमरा शरीर इन गंभीर बीमारियों के संपर्क में आता है तो अपने आप ही अनुमान लगा लेता है। ऐसे में हमारा शरीर कुछ संकेत देता है, चूंकि ये संकेत होते तो सामान्य है तो हम इसको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इसको नजरअंदाज करना घातक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में। आइए जानते हैं। 

Advertisment

गंभीर बीमारियों में शरीर देता है ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

1. अचानक वजन घटना या बढ़ना

अचानक वजन घटना या बढ़ना किसी गंभीर बीमारी के संकेत हो सकते है। अगर आपका वजन अचानक से बढ़ या घट रहा है तो इसे नजरअंदाज न करे। इसे एक महत्वपूर्ण संकेत समझे। हमारा वजन न सिर्फ हमारे खाने से बढ़ता या घटता है बल्कि इसके पीछे कोई गंभीर कारण हो सकता है। वजन बढ़ने या घटने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे हॉर्मोनल डिसबैलेंस, थायरॉयड की समस्या, दिल और गुर्दे की बीमारियाँ, मानसिक तनाव या अवसाद आदि। 

Advertisment

2. थकान और कमजोरी 

ऐसा आपके साथ भी होता होगा कि आप किसी काम को कर के थक जाते है। लेकिन जब हम किसी बीमारी के बिना ही थकान और कमजोरी महसूस करते है। पता है आगे चलकर ये समस्या बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसी दिक्कतों को इग्नोर न करे। ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। थकान और कमजोरी कई बार गंभीर बीमारियों  जैसे कि एनीमिया, थायराइड की समस्या या हृदय रोग आदि का संकेत हो सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह ले।

3. सीने में दर्द होना

Advertisment

हमेशा कुछ लोगों को  हल्के हल्के से सीने में दर्द होता है। लेकिन क्या आपको पता है ये आपके लिए कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। सीने में दर्द होना कोई साधारण दर्द नहीं है। ये किसी गंभीर बीमारी का साइन हो सकता है। सीने में दर्द के कई कारण हो सकते है जैसे हृदय संबंधी समस्याओं, जैसे दिल का दौरा या एनजाइना, फेफड़ों से जुड़ी बीमारियाँ, या पाचन तंत्र की समस्याएँ आदि। अगर आपके सीने से लेकर के बाएं हाथ तक दर्द हो तो ये हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

4. यूरिन में परिवर्तन

आपके यूरिन में बदलाव गंभीर बीमारियों को बता सकता है। अगर आपके यूरिन के रंग, गंध या समय अंतराल में बदलाव हुए है तो ये सोचने की बात है। यूरिन का असल रंग साफ के साथ हल्का पीला होना चाहिए साथ ही इससे कोई गंध नहीं आनी चाहिए। अगर यूरिन का रंग लाल या गुलाबी हो, तो यह यूरिन में खून होने का संकेत हो सकता है, जो कि किडनी स्टोन, यू.टी.आई, या किडनी की बीमारियों जैसे गंभीर समस्याओं का कारण हो सकती है। यूरिन का रंग काला या भूरा होना लीवर की समस्याओं जैसे जॉन्डिस या हेमोलाइसिस का संकेत हो सकता है। बार –बार यूरिन आना यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन, डायबिटीज और प्रोस्टेट की समस्या के कारण हो सकता है

Advertisment

5. सुजा हुआ चेहरा 

अगर आपका भी चेहरा बिना किसी कारण के सूजा हुआ दिखता है तो ये गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। जब हमारी नींद नहीं पूरी होती या हम ज्यादा सो लेते है तो आंखें सूजी हुई सी प्रतीत होती है। लेकिन कभी कभी इसमें हार्ट, किडनी और लिवर फेल होने का भी संकेत होते हैं। इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Signs Diseases Body