Mental Health: दिमाग़ शांत रखने के 5 आसान टिप्स

दिमाग को शांत रखना बहुत मुश्किल होता जा रहा है बिज़ी लाइफस्टाइल के साथ। मानसिक तनाव के कारण डिप्रैशन, एंजाइटी जैसी समस्याएं हो रही हैं जो इंसान को गलत कदम उठाने पर मजबूर कर देती है।

author-image
Anjali Mishra
New Update
हैल्थ

Mental health Photograph: (Freepik )

5 tips to calm down your mind: दिमाग़ को शांत रखना आज की जिंदगी में एक मुश्किल काम बन गया है। शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए दिमाग का शांत होना जरूरी है, जो कि हमारे बिज़ी शेड्यूल के कारण मुमकिन नहीं हो रहा जिसके कारण बहुत सी मानसिक बीमारियों का, मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग किसी बात के बारे में घंटों सोचते रहेंगे और उसके पीछे परेशान होंगे। इन सबका नतीजा ओवर थिंकिंग हो सकता है जो डिप्रैशन का रूप ले सकता है जो इंसान के व्यतित्व में बदलाव ला सकता है। डिप्रैशन के कारण दिमाग़ में सुसाइडल विचार भी आने लगते हैं। इसे ठीक करने के लिए आइए देखते हैं कुछ टिप्स जो हमें मदद करेंगे दिमाग़ शांत रखने में। 

Advertisment

दिमाग़ शांत रखने के 5 आसान टिप्स

1. जर्नलिंग करें

पहले के समय में मानसिक तनाव कम होता था, लोग अपने जीवन में खुश रहते थे जितना होता था उतने में संतुष्ट पर अब लोग तनाव से भरे रहते हैं। मानसिक तनाव, शारीरिक तनाव, काम का तनाव। बात करने के लिए लोगों के पास कोई नहीं है इसीलिए अब जर्नलिंग का सहारा लिया जाता है। इसमें आपको अपने मन के भाव लिखने होते हैं रोजाना और आदत में बदलना होता है इसे। इससे आप मन में कुछ नहीं रखेंगे न ज्यादा सोचेंगे जिससे दिमाग शांत रहेगा। आप इसमें अपनी इच्छाएं भी लिख सकते हैं, अपने भविष्य के बारे में की आप क्या करना चाहते हैं।

Advertisment

2. योगा का सहारा लें

योग हर रोग में फायदेमंद है। चाहे आपको शारीरिक समस्या हो या मानसिक समस्या, योग से सब ठीक हो जाता है। सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और खुली हवा में जाके टहलें, सांस लें और योग के कुछ आसान आसन करें शुरुआत करने के लिए। करते करते जब आपको आदत हो जाए तब आप सूर्य नमस्कार कर सकते हैं, शीर्षासन कर सकते हैं।

3. अपने करीबियों से बात करें

Advertisment

कई बार क्या होता है कि हम अपने घरवालों से दूर होते जाते हैं, हमे लगने लगता है कि कोई हमे समझता नहीं और इन्हीं सब बातों को सोचते सोचते हम डिप्रैशन का शिकार बन जाते हैं। तो जाएं अपने घरवालों से बात करें, दोस्तों से बात करें उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, किन समस्याओं से आप गुजर रहे हैं।

4. म्यूजिक को अपना दोस्त बनाएं 

म्यूजिक हर किसी का सबसे अच्छा दोस्त होता है। हमारी जिंदगी में म्यूजिक का बहुत बड़ा हाथ है, जहां देखो वह संगीत है, हर जगह धुन है। जब आपको अच्छा न लग रहा हो तब कोई शांत सी धुन सुनें या मोबाइल पर अपने पसंदीदा गानों की एक प्लेलिस्ट बनाएं अपने मूड के हिसाब से और सुनें जब आपका मन करे। इससे आप अपनी दिक्कतें भूल जाएंगे और खो जाएंगे संगीत की धुन में।

Advertisment

5. कोई नई हॉबी ट्राई करें

जब हम कोई नई चीज सीखते हैं तो हमारा पूरा कंसंट्रेशन वही लग जाता है और बाकी सब हम भूल जाते हैं। इससे आपको बहुत फायदे मिलेगा आप कोई नई स्किल भी सिख जाएंगे और आपका दिमाग भी शांत रहेगा जिससे आप ओवरथिंकिंग भी नहीं करेंगे। चुनने के लिए बहुत सी हॉबीज हैं जैसे कि पेंटिंग, डांसिंग, स्केचिंग, खाना बनाना आदि।

 

Advertisment

 

योग मानसिक म्यूजिक