/hindi/media/media_files/wm9gpmkRdpHZBXGiFfqr.png)
6 Best Solutions To Protect Yourself From Diseases: बिमारियां तेजी से फैल रहीं है। रोज किसी ना किसी नई बिमारी के बारे में सुनने को मिल ही जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आज के समय में हमारा खान-पान, लाइफस्टाइल और वातावरण तेजी से बदल रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ गया है। गलत खान-पान से हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो गई है। एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करनी होगी और हेल्दी आदतें अपनानी होंगी। अगर हम अपने रोज के जीवन में कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें, तो कई गंभीर बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं 6 बेहतरीन उपाय जो आपको स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखने में मदद करेंगे।
बीमारियों से खुद को बचाने के 6 बेहतरीन उपाय
1. संतुलित आहार से युक्त भोजन लें
स्वस्थ शरीर के लिए पोषण से भरपूर भोजन बहुत ज़रूरी है। आपको अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, फल, नट्स, दालें और फाइबर से युक्त खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड लेने से बचें क्योंकि यह इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता हैं।
2. रोज व्यायाम करें
शरीर को एक्टिव रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए रोज़ाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें, योग करें और इसी के साथ हल्का-फुल्का व्यायाम भी करें। इससे न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, बल्कि दिल और फेफड़ों की सेहत भी बेहतर होगी।
3. हाइजीन का ध्यान रखें
बिमारेयों से खुद को बचाने के लिए बेहद जरूरी है कि आप हाइजीन का पूरा ध्यान दें। क्योंकि स्वच्छता अपनाने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। हाथ धोना, साफ-सुथरे कपड़े पहनना, और खानपान में स्वच्छता बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। यह आपको बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करेगा।
4. अच्छी नींद लें
अगर हम रोज पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है। हर दिन 7-8 घंटे की गहरी नींद शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं।
5. तनाव से खुद को दूर रखें
तनाव को खुद से दूर रखना ही शरीर को बीमारियों से बचाता है क्योंकि अधिक तनाव कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और हार्ट प्रॉब्लम। इसी के साथ आप मेडिटेशन, संगीत सुनना, किताबें पढ़ना या अपने पसंदीदा शौक अपनाकर तनाव कम करने की कोशिश कर सकते है।
6. नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना बहुत ज़रूरी होता है। इससे किसी भी बीमारी का पता शुरुआती स्टेज में ही चल जाता है और उसका इलाज आसान हो जाता है। खासकर ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य टेस्ट भी करवाते रहना चाहिए।