/hindi/media/media_files/2025/03/18/nuZBnXJEAkdgFDTLuGm7.png)
Photograph: (Freepik)
6 Eating Habits That Keep You Healthy: बदलते समय के साथ हमारे खानपान में कई बदलाव हुए है। ये बदलाव कही न कही हमारी लाइफस्टाइल को काफी हद तक प्रभावित कर रहे हैं। हमारे खान–पान का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पे पड़ता है। आज हम इतने व्यस्त है कि अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पाते। गलत खान-पान की आदतों के कारण कई बीमारियां हो रही हैं, जिसमें दिल संबंधी बीमारियां, डायबिटीज, मोटापा, हाइ ब्लड प्रेशर और कुछ प्रकार के कैंसर भी शामिल है। ऐसे सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने आहार पे ध्यान दें। खान– पान की कुछ आदतों में परिवर्तन करके हम अपने स्वास्थ्य की तरफ एक कदम बढ़ा सकते है। वो कहते है न "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है।" आइए जानते है खान–पान की कुछ ऐसी आदतें जिसे अपनाकर आप सेहतमंद रह सकते है।
खान–पान की 6 अच्छी आदतें जो आपको रखेंगी सेहतमंद
1. संतुलित आहार लें
संतुलित आहार ले। हर तरह के पोषक तत्वों का आपके डाइट में शामिल होना जरूरी है। अपने डाइट में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, स्वस्थ वसा और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करे। इसके लिए अलग–अलग तरह के फल, सब्जियां, दाल और साबुत अनाज खाए। खाद्य पदार्थों के लेबल को ध्यान से पढ़ें और उन खाद्य पदार्थों से बचें जिनमें बहुत अधिक नमक, चीनी या वसा होती है।
2. नाश्ता करना न छोड़े
नाश्ते को स्किप करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है । नाश्ता न करने पर मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है, जो ह्रदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यह दिन की शुरुआत के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। सुबह कुछ हेल्दी और हल्का नाश्ता करे हेल्दी नाश्ते के लिए आप अंडे, ओट्स, ग्रीक योगर्ट, फल, साबुत अनाज टोस्ट, या नट्स जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं।
3. पर्याप्त पानी पीए
अच्छा भोजन करने के साथ हमारा हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। पानी हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके कई फायदे है जिससे हम स्वस्थ रहते है। ये पाचन तंत्र बेहतर करता है, त्वचा साफ़ और ग्लोइंग बनाता है, इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं , इम्यूनिटी बढ़ती है और किडनी और लिवर से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी पीए। इसके लिए आप क्लॉक रिमाइंडर लगा सकते है।
4. समय पर खाना खाएं
अच्छी खाने के आदतों की शुरुआत समय पर भोजन करने से होगी। दिन में तीन बार भोजन तो अवश्य करे। हर भोजन के बीच 4 से 5 घंटे का अंतर रखे। सुबह सुबह 7 से 10 बजे के बीच, जागने के पहले घंटे के भीतर नाश्ता करें। 12 से 2 बजे के बीच दोपहर के भोजन का उचित समय हो सकता है। सोने के 2–3 घंटे पहले रात का भोजन करे। बीच में एक बार आप स्नैक्स खा सकते है। लेकिन इसका भी हेल्थी होना जरूरी है।
5. प्रोसेस्ड और जंक फूड से बचे
आज हमारे खानपान का हिस्सा प्रोसेस्ड और जंक फूड हो गए है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। जंक और प्रोसेस्ड फूड को खाने से बचे। घर का पौष्टिक भोजन करे। अगर आप बाहर खाना खाने जाते हैं, तो हेल्दी विकल्प चुनें, जैसे कि फल, सलाद, या कम तेल में बनी चीजें। घर पर भी हेल्दी स्नैक्स रखें, जैसे कि नट्स, फल, या दही।
6. पाचन पर दें ध्यान
पाचन और खानपान की आदतों के बीच गहरा संबंध है। सही खानपान की आदतें पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं, जबकि गलत आदतें पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसपे विशेष रूप से ध्यान दे। अच्छे पाचन के लिए आप फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल कर सकते हैं, साथ ही दही जैसे प्रोबायोटिक्स भी खा सकते हैं। इसके लिए पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।