Advertisment

Bathua Ke Fayde: सर्दियों मे बथुआ खाने से शरीर को मिलते हैं बहुत से फाय

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Bathua Benefits

Benefits Ke fayde

सर्दियों का मौसम आ गया और इस समय भारतीय परिवारों में बथुए का खूब सेवन किया जाता है। ऐसे मौसम में बथुआ बहुत ही फायदेमंद होता है और इसके सेवन से शरीर को बहुत से जरूरी पोषक तत्व और फायदे मिलते है। बथुए में कैल्सीअम, विटामिन ए, फॉसफोरउस और पोटैसीअम पाया जाता है, यह सभी तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते है। बथुआ खाने से शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है। सर्दियों में बथुआ बहुत आसानी से मिल जाता है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते है। जैसे कि इसकी सब्जी बनाकर खाई जा सकती है या बथुए के पराठे बनाए जाते है या फिर आप इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आइए जानते है शरीर के लिए बथुए के फ़ायदों के बारे में।

Advertisment

1. कब्ज अथवा गैस करे दूर

बथुआ खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। यह कब्ज, गैस, खट्टी डकार या अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन तंत्र को ठीक करके भूख न लगने कि समस्या को भी दूर करता है।

Advertisment

2. खून को करता है साफ

बथुए का सेवन करने से खून साफ होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलैशन भी बेहतर बनता है। इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते है। इसके लिए आप बथुआ का जूस बनाकर और उसमे नीम की दो से तीन पत्तियां डालकर पी सकते हैं।

3. पेट दर्द और पेट के कीड़ों कि समस्या में सहायक

Advertisment

बथुआ शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसमे पाए जाने वाले गुण पेट दर्द और पेट के कीड़ों कि समस्या को भी दूर करते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसका प्रयोग संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

4. किडनी में पथरी की समस्या में भी है लाभकारी

अगर आपको किडनी में पथरी कि समस्या है तो आपको बथुआ का जूस जरूर पीना चाहिए। इसके रेगुलर इस्तेमाल से पथरी पेशाब के रास्ते से बाहर आ जाती है। बेहतर परिणाम के लिए आपको बथुए के जूस के साथ शक्कर मिलाकर पीना चाहिए।

Advertisment

5. दिल के लिए लाभकारी

दिल को सुरक्षित रखने और हेल्थी बनाए रखने के लिए बथुए का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। अगर आप रोजाना संतुलित मात्रा में इसका सेवन करते है तो यह आपके दिल को बहुत सी बीमारियों से बचाता है।

image widget
bathua
Advertisment