Advertisment

Beauty Tips To Look Young: कभी ना करें यह 4 काम यदि दिखना है हमेशा जवान

ठंड के दिनों में यदि आप भी अपने चेहरे को गर्म पानी से धोते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। यदि आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर झुर्रियां या इन से संबंधित समस्याएं ना आए और आप सुंदर दिखे तो आपको गर्म पानी से चेहरा धोना बंद कर देना चाहिए।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
HYDRATE SKIN

Beauty Tips To Look Young

सुंदर और जवान दिखना तो सबकी पसंद है। पर बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और झाइयां यह समस्याएं आम चीज होती है। पर आजकल के खानपान और ज्यादा केमिकल युक्त क्रीमों का उपयोग करते हुए नई उम्र में ही झुर्रियों की समस्याओं से लोग परेशान होने लगते हैं। खास तौर पर यह समस्या महिलाओं में देखने को मिलती है पर आज हम आपको बताएंगे वह चार चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए यदि आप खुद को सुंदर और जवान बनाएं रखना चाहती हैं।

Advertisment

4 things you should avoid to look young - 

1. गर्म पानी से चेहरा धोना करें बंद

ठंड के दिनों में यदि आप भी अपने चेहरे को गर्म पानी से धोते हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। यदि आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर झुर्रियां या इन से संबंधित समस्याएं ना आए और आप सुंदर दिखे तो आपको गर्म पानी से चेहरा धोना बंद कर देना चाहिए।  यह आपके चेहरे को डैमेज करता है।

Advertisment

2. सोडा और विनेगर जैसी चीजों का उपयोग चेहरे पर ना करें

अधिकतर लोग या मानते हैं कि जिस तरह सोडा और विनेगर हमारे बर्तनों को या अन्य चीजों को साफ कर देते है। उन पर आए दाग धब्बे साफ हो जाते हैं उसी तरह हमारे चेहरे पर एक्ने या फिर दाग धब्बे, सोडा और विनेगर जैसी चीजों का उपयोग करके ठीक हो जाते है। पर यह गलत है। विनेगर और सोडा आपके चेहरे पर रिएक्शन कर सकते है, यदि आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको इन चीजों का उपयोग तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह आपके चेहरे को रुखा बनाते है। और साथ ही साथ लाल चट्टे या आपके चेहरे पर खुजली की वजह बन सकते हैं।

3. सुबह सुबह चाय

Advertisment

भारत के हर घर मे यह बात आम है कि सुबह उठते ही चाय होनी चाहिए। पर क्या आपको पता है कि सुबह-सुबह चाय पीने की आदत सबसे बुरी आदत मानी जाती है। चाय पीने की आदत आपकी हैल्थ पर बहुत बुरा असर देती है। यदि आप सुबह चाय पीने के अलावा सबसे पहले उठकर के गरम पानी पीते है और बदाम जैसी चीजें खाते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। 

इसके साथ साथ यदि आप कुछ देर धूप मे बैठते है तो से आपको विटामिन डी मिलता है और यह आपकी स्किन के लिए बहुत-बहुत फायदेमंद साबित होता है।

Tealicious: Benefits Of Consuming Tea - SheThePeople TV
Advertisment

4. कभी मना ना करें एक्सरसाइज

आपने अक्सर देखा होगा कि 50 वर्ष की आयु होने के बाद भी कुछ लोग 35 के उम्र के नीचे नजर आते है। तो एक शोध के अनुसार यह पता चला है कि यदि व्यक्ति रोजाना एक्सरसाइज करता है वह हेल्दी फूड खाता है और मिलावटी खाना नहीं खाता है, या जंक फूड का कम सेवन करता है तो वह ज्यादा दिनों तक यंग दिख सकता है। तो यह थे वह 4 काम जिन्हे यदि आप ना करें तो ज्यादा दिनों तक यंग देख सकते है।

Why do Indian women not play enough sport? | SheThePeople Sport
Beauty Tips To Look Young skin hacks
Advertisment