/hindi/media/media_files/2025/03/12/5O03RIBOD93oxyn1Buxr.png)
Image: (Freepik)
Benefits Of Citrus Fruits That Every Woman Must Know: स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार के लिए फलों को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। लेकिन महिलाओं की सेहत के लिए सिट्रस फल यानि खट्टे फल बेहद फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं साथ ही त्वचा को भी निखारने का काम करते हैं। संतरा, नींबू, मौसंबी, चकोतरा (ग्रेपफ्रूट) और कीनू जैसे खट्टे फल सिर्फ ताजगी ही नहीं देते, बल्कि यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए ये खट्टे फल कई तरह से लाभकारी साबित हो सकते हैं।
खट्टे फल खाने के महिलाओं को फायदे
PCOS और हार्मोनल बैलेंस
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे आज के समय में कई महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। सिट्रस फलों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर में हार्मोंस को बैलेंस रखने का काम करते हैं। खासतौर पर नींबू और मौसंबी का रस शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं, जो PCOS के लक्षणों को कम करने में सहायक हैं।
आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है
महिलाओं में आयरन की कमी का होना एक बड़ी समस्या है, लेकिन इससे एनीमिया हो सकता है। सिट्रस फल आयरन के अवशोषण यानी एब्जॉर्बशन को बढ़ाने में मदद करते हैं, खासकर तब जब इन्हें आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के साथ खाया जाए। उदाहरण के लिए, अगर आप पालक या चना जैसे आयरन युक्त आहार का सेवन कर रही हैं, तो उसके साथ संतरा या नींबू का रस लेने से शरीर को अधिक आयरन मिलेगा।
कैंसर से बचाव में सहायक
सिट्रस फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। कई शोधों में यह पाया गया है कि ये फल फेफड़े, ब्रेस्ट और पेट के कैंसर से बचाव में प्रभावी हो सकते हैं। इसलिए, महिलाओं को अपने आहार में संतरा, ग्रेप्स और नींबू जैसे फल जरूर शामिल करने चाहिए।
दिल को मजबूत बनाते हैं
महिलाओं में दिल की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं जिसका मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और असंतुलित खानपान भी है। सिट्रस फलों में फ्लेवोनॉयड्स और पोटैशियम होते हैं जो आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में सहायक है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।
शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार
महिलाओं के शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। लेकिन पीरियड्स या अन्य वजहों से कई बार उन्हें डिहाइड्रेशन का शिकार होना पड़ता है। सिट्रस फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। गर्मी के मौसम में मौसंबी, संतरा और नींबू पानी का रोजाना सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और आपको तरोताजा बनाए रखता है।
शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता है
कोलेजन त्वचा को हमेशा जवान और चमकदार बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है और सिट्रस फलों में मौजूद विटामिन C कोलेजन बनाने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा टाइट होती है और जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
ब्लड प्रेशर का लगातार बढ़ना या घटना महिलाओं के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। लेकिन सिट्रस फलों में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही महिलाओं को नियमित रूप से संतरा, मौसंबी और नींबू का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें हाइपरटेंशन, तनाव और बीपी की समस्याएं नहीं होती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। सिट्रस फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फोलेट होते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इन फलों की खुशबू भी मन को शांत करने का काम करती है और आप अधिक ऊर्जावान और खुशहाल महसूस करती हैं।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।