Hare Dhaniye Ke Fayede: हरा धनिया खाने से नहीं होंगी ये समस्याएं

हैल्थ : हम अक्सर धनिए को उसके पत्तों और बीजों के रूप में खाने में काम में लेते हैं। इसके पत्तों में पाए जाने वाले गुणकारी तत्व हमारे स्वास्थ्य में अलग-अलग तरह से फ़ायदा पहुंचाते हैं।

Prabha Joshi
28 Jan 2023
Hare Dhaniye Ke Fayede: हरा धनिया खाने से नहीं होंगी ये समस्याएं

हरा धनिया हमारे शरीर में पोषक तत्वों की क़मी नहीं रहने देता

Hare Dhaniye Ke Fayede: हरा धनिया हमारे किचन में हर रोज़ इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें न केवल एक अलग ख़ुशबू होती है बल्कि ये खाने में ज़ायका भी बढ़ाता है। हरे धनिए को खाना हरी सब्ज़ियों को खाने के समान गुण देता है। भारतीय किचन में महिलाएं हरे धनिए को बहुत तरह से प्रयोग में लाती हैं। आइए जानें :-

  • खाना : खाने में हरे धनिए को डालना स्वाद और ख़ुशबू देता है।
  • सलाद : गार्निश करके या सलाद के रूप में हरे धनिए को खाने से एनर्जी मिलती है और साथ ही पोषक तत्व।
  • चटनी : हरे धनिए को चटनी में खाने से स्वाद बढ़ता है और पोषक तत्व मिलते हैं और एक अलग ही ख़ुशबू आती है।
  • जूस : हरे धनिए की पौष्टिकता को देखते हुए जूस के रूप में या जूस में भी प्रयोग में लिया जाता है।

हरा धनिए में आइरन, प्रोटीन, मिनरल्स, फ़ासफ़ोरस, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा धनिया एंटीऑक्सिडेंट, एंटासिड, एंटीइन्फ़्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। आइए जाने हरे धनिए के फ़ायदे :-

  1. पाचन शक्ति को बढ़ाता है : हरे धनिए को खााने से पाचन शक्ति बढ़ती हैं। इससे पाया जाने वाला फ़ाइबर पेट में क़ब्ज़ और अल्सर नहीं होने देता। हरा धनिया एसिडिटी दूर करता है। पेट से संबंधित समस्याएं हरे धनिए से नहीं होतीं।
  2. मोटापा कम करता है : हरे धनिए को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ती। मोटापा दूर होता है। 
  3. गठिया में फ़ायदेमंद : हरे धनिए के सेवन से गठिया जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी गठिया समस्या से राहत देता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स यूटीक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर होते हैं। जोड़ो के दर्द में हरा धनिया राहत देता है।
  4. आंखों के लिए अच्छा : हरे धनिए में विटामिन ए पाया जाता है जिसके सेवन से आंखों से जुड़ी समस्याएं नहीं होतीं। आंखों की रोशनी बरकरार रहती है। इसके साथ ही हरे धनिए के सेवन से आंखों में दर्द जैसी समस्या भी नहीं होती। 
  5. हृदय के लिए अच्छा : हरा धनिया शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं बढ़ने देता। अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल शरीर में होना हृदय के लिए घातक होता है। ऐसे में हरे धनिए के सेवन से हृदय से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल जाती है। 
  6. एंटीडॉयबटिक है : हरे धनिए में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की शक्ति होती है। ऐसे में ये डॉयबटीज़ से परेशान रोगियों के लिए फ़ायदेमंद हैं। डॉयबटीज़ को रोकता है। 

इस तरह आप देख सकते हैं हरे धनिए के सेवन से शरीर में पोषण के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी नहीं होतीं। शरीर में पाए जाने वाले हानिकारक तत्व भी हरे धनिए के सेवन से दूर हो जाते हैं। इस तरह रोज़ाना हरे धनिए का सेवन करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रख सकते हैं। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल