Iron Benefits: प्रेग्नेंसी में आयरन क्यों जरूरी है?

आयरन प्रेगनेंसी में बहुत आवश्यक होता है। यह शरीर को मजबूत करता है साथ ही इसके बहुत सारे फायदे होते हैं। आईए जानते हैं प्रेगनेंसी में आयरन क्यों जरूरी है? 

author-image
Anshika Pandey
New Update
How To Reduce Iron Deficiency

(Image Credit: Pinterest)

Benefits Of Iron In Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में खून की कमी हो जाती है और शरीर भी कमजोर होने का खतरा होता है। ऐसे में आवश्यक है कि शरीर में एक अच्छी इम्यूनिटी बनी रहे। जिससे की मां और बच्चे दोनों को ही किसी बीमारी का खतरा न हो। आयरन प्रेगनेंसी में बहुत आवश्यक होता है। यह शरीर को मजबूत करता है साथ ही इसके बहुत सारे फायदे होते हैं। आईए जानते हैं प्रेगनेंसी में आयरन क्यों जरूरी है? 

प्रेग्नेंसी में आयरन क्यों जरूरी है?

1. एनीमिया से बचाव

Advertisment

आयरन के कारण शरीर में एनीमिया जैसे रोग का खतरा नहीं होता है। पोस्ट प्रेगनेंसी में जब महिलाओं को बहुत अधिक खून की कमी होती है। तो आयरन शरीर में नए ब्लड सेल बनाने में मदद करता है जिससे कि महिला स्वस्थ रहती है।

2. मजबूत इम्यून सिस्टम

आयरन इम्यून सिस्टम मजबूत करने में बहुत मदद करता है जिससे की महिला को किसी भी प्रकार की बीमारी होने का खतरा नहीं होता है। केवल मां ही नहीं यह बच्चे के लिए भी बहुत आवश्यक होता है क्योंकि बच्चे इम्यूनिटी न होने के कारण उसे कई सारी बीमारियों का खतरा होता है। आयरन के सेवन से या खतरा कम हो सकता है।

3. प्रीमेच्योर बर्थ का खतरा कम

महिलाओं में आयरन की कमी के कारण प्रीमेच्योर बर्थ भी देखा जाता है इस काम करने के लिए भरपूर मात्रा में आयरन का सेवन करना आवश्यक है जैसे कि सीट्रिक फ्रूट, पालक आदि। साथ ही ड्राई फ्रूट का भी सेवन करें।

4. इन्फेक्शन का खतरा कम

Advertisment

जब महिला का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है तो पोस्टपार्टम के दौरान उसे किसी भी बीमारी या इंफेक्शन होने का खतरा भी काम हो जाता है। साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान भरपूर आयरन का सेवन करने से बच्चे की इम्युनिटी भी अच्छी होती है।

5. एनर्जी 

प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में एक अलग प्रकार का आलस होता है। सुबह उठने का मन नहीं करता या फिर किसी काम में मन भी नहीं लगता। कई बार यह चीज आयरन की कमी के कारण भी होती है।

Iron Iron Essential For A Healthy Pregnancy