Advertisment

महिलाओं के लिए योग के फायदे

हमारी संस्कृति द्वारा दिया हुआ योग स्वास्थ्य की दुनिया में एक उत्तम धरोहर है। योग करने से शरीर एवं मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। खासकर की महिलाओं को जोग जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं महिलाओं के लिए योग करने के फायदे-

author-image
Shruti
New Update
Yoga for women(Freepik)

Yoga for women(Image Credit-Freepik)

Benefits Of Yoga For Women's Health: हमारी संस्कृति द्वारा दिया हुआ योग स्वास्थ्य की दुनिया में एक उत्तम धरोहर है। योग करने से शरीर एवं मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। खासकर की महिलाओं को जोग जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं महिलाओं के लिए योग करने के फायदे-

Advertisment

जानिए योग करने के फायदे

1. स्ट्रैंथ ओर फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाना

नियमित रूप से योग करने से शरीर की स्ट्रेंथ और फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही कई महिलाओं में बैक पेन की समस्याएं भी योग करने से ठीक की जा सकती है। योग से आपके मसल्स भी टोन होते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। साथ ही साथ यह आपकी स्किन के लिए भी अति लाभदायक है। योग आपकी स्किन को भी तरोताजा एवं ग्लोइंग रखता है। साथ ही साथ योग आपका वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

Advertisment

2. हारमोंस का बैलेंस

महिलाओं में अक्सर हार्मोनल चेंजेज होते रहते हैं। खासकर कि प्यूबर्टी, पीरियड, मेनोपॉज या प्रेगनेंसी के समय। ऐसे में योग करने से हारमोंस का संतुलन बना रहता है। साथ ही पीरियड के साइकिल्स भी मेंटेन रहते हैं।

3. पीरियड पेन में मदद

Advertisment

पीरियड के समय अक्सर महिलाओं को गंभीर पेन झेलना पड़ता है। योग करने से पीरियड्स के समय होने वाले पेन से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है। आप उत्थित त्रिकोणासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, बालासन एवं उत्कट कोणासन जैसी योग मुद्राएं कर सकती हैं।

4. प्रेगनेंसी में लाभ

प्रेगनेंसी के दौरान योग मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इस समय महिलाएं ब्रीथिंग एक्सरसाइज और हल्की स्ट्रेचिंग कर सकती हैं। यह बॉडी को और लचीला बनाता है साथ ही एंजायटी भी कम करता है।

Advertisment

5. अच्छी नींद

अच्छी और गहरी नींद के लिए भी योग एक रामबाण उपाय है। योग अच्छी नींद के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यदि आपको रात में अच्छी नींद नहीं आती तो आप उत्तानासन, बालासन, विपरीत करणी आसन, शशांकासन, शवासन इत्यादि कर सकती हैं।

6. मानसिक स्वास्थ्य

आजकल की तनाव पूर्ण जिंदगी में अच्छी मेंटल हेल्थ भी एक चैलेंज बन चुका है। योग करने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। तनाव एवं एंजायटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आप वीरभद्रासन, अंजनायासन, वज्रासन, गरुड़ासन एवं नटराजासन जैसी योग मुद्राएं करके अपने मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सकती हैं। साथ ही साथ आप कपालभाति जैसे योग भी कर सकती हैं। कपालभाति करने से आपके दिमाग को एनर्जी मिलेगी। यह आपके मन को शांत और डीक्लटर करने में भी सहायक है।

#Women Yoga योग महिलाओं के लिए योग
Advertisment