Advertisment

Brisk Walking Benefits: तेज़ गति से चलना दिल को रखता है स्वस्थ

author-image
Swati Bundela
New Update
brisk walking

क्या है ब्रिस्क वॉकिंग?

Advertisment

तेज गति में चलने को ब्रिस्क वॉकिंग कहा जाता है। ब्रिस्क वॉकिंग में कई तरीके से तेज गति से चला जा सकता है।जैसे आप काफी देर तक तेज गति से चलते रहें, या कुछ देर तेज गति से चले और फिर कुछ देर आराम से चलें, या फिर कुछ देर तेज गति से चलने के बाद थोड़ी जॉगिंग करे। ब्रिस्क वॉकिंग करने की भी एक तकनीक होती है। 

इस तकनीक में आप सबसे पहले अपने पूरे शरीर को रिलेक्स्ड करते है। जब आप चले तो आपके हाथ आपकी चाल के साथ-साथ आगे पीछे चले। साथ ही आपकी नज़र सामने हो, सर सीधा ऊपर और गर्दन रिलेक्स्ड रहे और पीठ सीधी रहे। गति में चलते वक्त अपने पैर और पैरों की उंगलियों का पूरी तरह से इस्तेमाल करें। जानिए ब्रिस्क वॉकिंग के फायदे।

1. वजन घटाने में लाभदायक

Advertisment

ब्रिस्क वॉकिंग वजन घटाने में बहुत सहायक होती है। तेज गति से चलने से आपके शरीर की कैलरी जल्दी बर्न होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो तेजी से चलने को अपते दैनिक कार्यक्रम का हिस्सा बनाएं।

2. मानसिक स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

ब्रिस्क वॉकिंग करना सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक लाभ भी देता है। यह हमारे तनाव को कम करने में मदद करता है। माइंड को रिलेक्स्ड करता है और हमारे मूड को अच्छा बनाता है। साथ ही यह हमारी याददाश्त को बढ़ाता है और हमें बेहतर नींद देने में सहायक साबित होता है।

Advertisment

3. हड्डियों को बनाए मजबूत

तेज गति से चलना हमारे वजन को घटाता है और शारीरिक स्वास्थ्य को बढाता है। इससे हमारी हड्डियां और मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं और यह लीन मसल मास को भी बढ़ाता है।

4. दिल को बनाएं स्वस्थ

Advertisment

तेज गति से चलना मोटापे की समस्या को कम करता है। इसके अलावा यह रक्त शर्करा को ठीक रखने में मदद करता है और दिल से संबंधित होने वाले रोगों का खतरा कम करता है।

5. ब्लड प्रेशर रहे ठीक

ब्रिस्क वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। यह दिल के स्वास्थ्य को बरकरार रखता है और हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक आदि के खतरे को कम करने में मदद करता है।

6. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

तेज गति से चलना डायबिटीज रोगियो के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज़ है। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल हाई नही होता है और सही मेनटेन रहता है।

Health Tips brisk walking benefits
Advertisment