Endometriosis के साथ गर्भधारण क्या यह संभव है?

हैल्थ: एंडोमेट्रियोसिस के साथ गर्भवती होना संभव है, लेकिन यह स्थिति हर महिला के लिए अलग होती है। कुछ महिलाओं को गर्भधारण में मुश्किल हो सकती है, जबकि अन्य बिना किसी समस्या के गर्भवती हो जाती हैं।

author-image
Saniya Naaz
New Update
Endometriosis

(Image credit: Pinterest )

Endometriosis: एंडोमेट्रियोसिस के साथ गर्भवती होना संभव है, लेकिन यह स्थिति हर महिला के लिए अलग होती है। कुछ महिलाओं को गर्भधारण में मुश्किल हो सकती है, जबकि अन्य बिना किसी समस्या के गर्भवती हो जाती हैं और एंडोमेट्रियोसिस के प्रभाव के कारण रिप्रोडक्शन में बाधाएँ आ सकती हैं, जैसे कि ओवरीज, फैलोपियन ट्यूब या गर्भाशय में सूजन या घाव। इलाज के ऑप्शन, जैसे कि हार्मोनल थेरपी या सर्जरी, कंसीव करने कक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 

Advertisment

गर्भधारण की संभावना

1. अलग-अलग स्थितियाँ

एंडोमेट्रियोसिस की गंभीरता और प्रकार विभिन्न महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं। हल्की से मध्यम अवस्था में रहने वाली महिलाएं अक्सर गर्भवती होने में सफल हो जाती हैं। हालांकि, गंभीर अवस्था में यह प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है।

2. ओवुलेशन पर प्रभाव

 एंडोमेट्रियोसिस से ओवुलेशन पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे egg का उत्पादन कम हो सकता है। अगर एग का उत्पादन सही ढंग से नहीं होता है, तो गर्भधारण की संभावना भी कम हो जाती है।

3. फैलोपियन ट्यूब्स

अगर एंडोमेट्रियोसिस फैलोपियन ट्यूब्स को प्रभावित करती है, तो यह एग और स्पर्म के मिलन में रुकावट पैदा कर सकती है। यदि फैलोपियन ट्यूब्स अवरुद्ध हैं, तो गर्भधारण मुश्किल हो सकता है।

Advertisment

गर्भधारण की सहायता के उपाय

1. चिकित्सा उपचार

एंडोमेट्रियोसिस के लिए विभिन्न उपचार उपलब्ध हैं, जैसे हार्मोनल थेरेपी और सर्जरी। ये उपचार स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं और गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं।

2. इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF)

अगर प्राकृतिक गर्भधारण में कठिनाई होती है, तो IVF एक विकल्प हो सकता है। इसमें एग और स्पर्म को लैब में मिलाया जाता है और फिर फैट्स को गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।

3. लाइफस्टाइल में बदलाव 

सही आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन से प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ और समुचित विटामिन-खुराक गर्भधारण की संभावनाको बढ़ा सकती है।

Advertisment

endometriosis गर्भवती महिलाएं pregnant #health