Advertisment

Summer Season: गर्मी अपने साथ लाती है कई बीमारियाँ, आइए जानते हैं

गर्मियों में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे की एनर्जी की कमी, ज़्यादा देर धूप में रहने के कारण त्वचा की जलन या डिहाइड्रेशन आदि।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Summer Season(freepik)

(Image Source: freepik)

Common Health Problems During Summer: गर्मियों में शरीर से जुड़ी कई परेशानियाँ हो सकती हैं, जैसे की एनर्जी की कमी, देर तक धूप में रहने से होने वाली त्वचा की जलन, घमोरियां या डिहाइड्रेशन आदि। इन समस्याओं से बचने के लिए समय-समय पर पानी पीना, ठंडे चीजों का सेवन करना, सुरक्षित रूप से सूर्य के प्रकाश से बचना आदि जैसी कई सावधानियाँ बरतनी चाहिए।

Advertisment

गर्मी अपने साथ लाती है कई बीमारियाँ, आइए जानते हैं

1. लू लग जाना

गर्मियों में तापमान ज़्यादा होने से लू लगना बहुत नॉर्मल है लेकिन यह खतरनाक भी हो सकता है और परेशानी बढ़ा सकता है। लू लगने से बहुत जायदा गर्मी, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, और दर्द हो सकता है। इसलिए, गर्मियों में लू के खिलाफ सावधानी बरतना बहुत महत्वपूर्ण है। लू लगने से बचाव के लिए अधिक पानी पिएं, ठंडे रहें, और बाहरी कामों को संभाल कर करें।

Advertisment

2. घमोरियां

गर्मियों में घमोरियां होना भी एक परेशानी हो सकती है। यह शरीर का तापमान बढ़ने के कारण होता हैं। घमोरियां तेजी से फैल सकती हैं और व्यक्ति को अनकंफर्टेबल बना सकती हैं। 

3. ज्यादा थकावट

Advertisment

गर्मियों में थकावट एक सामान्य परेशानी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों पर इसका असर ज्यादा दिखाई देता है जैसे वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं आदि। इसलिए, इन लोगों को अधिक देखभाल की जरूरत हो सकती है, ताकि उन्हें गर्मी के कारण होने वाली थकावट से निपटने में सहायता मिल सके।

4. मच्छरों का आतंक

गर्मियों में हाई टेंपरेचर की वजह से नमी का माहौल बनता है और इससे मच्छरों की प्रजातियाँ अधिक बढ़ जाती हैं, जिससे मच्छरों के काटने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए, गर्मियों में सोने के समय प्रोटेक्शन, मच्छर रिपेलेंट आदि जैसे बचाव करना जरूरी होता है।

Advertisment

5. टैनिंग

धूप में लंबे समय तक रहना इसका कारण है। इससे सूरज के किरणों का अधिक प्रभाव होता है और त्वचा को तेजी से टेन कर सकता है, जिससे त्वचा की बाहरी परत काली पढ़ सकती है। इसलिए, सूर्य की तेज रोशनी में बहुत समय बिताने से बचें और टैनिंग से बचाव के तरीके अपनाएं।

6. डिहाइड्रेशन

Advertisment

जब टेंपरेचर बढ़ता है, तो शरीर से पानी की खो जाने की संभावना बढ़ जाती है। यह त्वचा को सूखाने, टिश्यू को प्रभावित करने, और थकान या चक्कर आने जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए, गर्मियों में पानी का पर्याप्त सेवन करें, खासकर जब आप बाहर जा रहे हों या शारीरिक गतिविधियों को अधिक कर रहे हों। 

7. सनबर्न

जब त्वचा लंबे समय तक सूर्य के किरणों के सामने रहती है, तो यह समस्या हो सकती है। सनबर्न त्वचा को जलाकर उसे लाल, दर्दनाक और छाले के रूप में दिखा सकता है। यह त्वचा के कई भागों पर हो सकता है, जैसे कि चेहरा, हाथ, पैर, और पीठ। सनबर्न से बचाव के लिए सूर्य के किरणों से बचने के लिए धूप में जाने से बचे या बचाव के तरीके अपनाएं जैसे सनस्क्रीन या छाता ले जाना।

Advertisment

8. खाने को वजह से बीमारियां

गर्मियों में खाने के लिए खराब तरीके से भोजन बनाने या स्टोर करने के कारण खाने में बैक्टीरिया पनप सकते है, जिससे भोजन से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमित भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उलटी, और अन्य पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, गर्मियों में खाने को ज़्यादा साफ तरीके से बनाए और अच्छे से स्टोर करे। 

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

गर्मी Summer बीमारियां Health Problems
Advertisment