/hindi/media/media_files/2025/04/05/dBkmdLldGlOLcfnX2NfL.png)
Oil massage Photograph: (Pinterest)
Different ways to cure the pain in body: हम इंसानों की आदत हो चुकी है कम्फर्ट में रहने की। जहां हमे आराम मिलता है हम वही सेटल होने का सोचने लगते हैं। इन्हीं सब की वजह से आज की दुनिया में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिनके शरीर में कोई समस्या नहीं है किसी भी तरह का दर्द नहीं है। हमारा शरीर इतना कमजोर हो चुका है कि थोड़ी सी शारीरिक मेहनत हमे कई दिनों की थकान दे जाती है जिससे निकलने में हमे और दिन निकल जाते हैं। इस तरह का शारीरिक दर्द हमे मानसिक तनाव भी देता है कई बार जिससे हमारे डेली रूटीन वाले कामों पर असर होता है। शरीर में दर्द कई कारणों की वजह से हो सकता है जैसे कि ज्यादा एक्सरसाइज करने से, चोट लगने से गलत तरीके से सोने से। इन्हीं समस्याओं को ठेक करने के लिए चलिए देखते हैं कुछ तरीके जो बेहद असरदार हैं।
शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के कुछ तरीके
1. गर्म और ठंडी सिकाई
चोट, सूजन या मोच के कारण दर्द में राहत पाने के लिए ठंडी सिकाई का इस्तेमाल किया जाता है। बर्फ या ठंडे आइस पैक से सूजन कम होती है और नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद मिलती है। इसे 20 मिनट से अधिक न छोड़ें। यह स्प्रेन, मोच या सूजन वाले जोड़ों में विशेष रूप से प्रभावी है। जब मांसपेशियों में खिंचाव या ऐंठन होती है, तो गर्म सिकाई बहुत प्रभावी होती है। यह ब्लड फ्लो को बढ़ाती है, मांसपेशियों को रिलैक्स करती है और दर्द में राहत देती है। गर्म पानी की बोतल, हीटिंग पैड, या गर्म पानी से भरा स्नान दर्द को कम करने के लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
2. योगा
योगा के इतने अनगिनत फायदे होते हैं कि कोई भी आसन आपको बिना फायदे के नहीं छोड़ेगा। हर योगासन के अपने फायदे होते हैं अपना पोजीशन होता है जो हमारे शरीर को फायदा करता है। जैसे कि पवन मुक्त आसन गैस की समस्या को दूर करता है, शीर्षासन सर दर्द की समस्या को ठेक करता है सर में ब्लड फ्लो बढ़ाकर। उसी तरह से सारे हल्के आसन शरीर को फायदा करते हैं। योग के अंत में हमेशा प्राणायाम करें जिससे इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
3. तेल मालिश
आयुर्वेद में नहाने से पहले पूरे शरीर में तेल से मसाज करके फिर नहाने के लिए कहा गया है जिसे अभ्यंग कहते हैं। इसी तरह जब भी कोई भी मसल में दर्द हो शरीर में दर्द हो तब थोड़ा सा सरसों का तेल लेकर उसे गुण गुना करके हल्के हाथों से मसाज करना चाहिए। ज्यादा दर्द होने पर थोड़ा जोर लगाकर मालिश करें ताकि पूरा शरीर में एनर्जी वापस आ जाए।
4. आयुर्वेद और प्रेशर पॉइंट्स
जब कुछ न काम आए तब आयुर्वेद का सहारा लेना ही पड़ता है। आयुर्वेद में दर्द कम करने के लिए हर्बल उपचार हैं जिनमें दवाइयां भी हैं। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो हर तरह की समस्या को हल कर सकता है, इसका इस्तेमाल दर्द में भी किया जाता है । गिलोय और अश्वगंधा का भी इस्तेमाल किया जाता है दर्द कम करने के लिए।
5. पूरी नींद और आराम
कई बार ऐसा होता है कि हम लेते तो रहते हैं पर हमारा दिमाग कही और होता है या हम कुछ सोच रहे होते हैं इससे शरीर को पूरा आराम भी मिलता और सारा दिन तक हुआ लगता है। इसीलिए रोजाना कम से कम 7 घंटे की गहरी नींद ले और दिन के बेच में भी थोड़ा सा आराम कर ले ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे।