Advertisment

Sex Toys को शेयर करने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ

क्या आप जानते हैं कि सेक्स टॉयज को शेयर करने से आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप सेक्स टॉयज शेयर भी कर रहे हैं तभी आपको कुछ सावधानियां का जरूर ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sex Toys

(Image Credit: StyleCaster)

Diseases Causes By Sharing Sex Toys: सेक्स को बढ़िया बनाने के लिए हम बहुत सारे इफेक्ट्स करते हैं जिसमें से एक सेक्स टॉयज को इस्तेमाल करना भी है। इससे हमारा प्लेजर बढ़ता है और हमें अपने सेंसेटिव जोन्स के बारे में भी पता चलता है। इस दौरान हम एक गलती यह भी कर देते हैं कि हम अपने सेक्स टॉयज को पार्टनर के साथ शेयर कर देते हैं। इससे हम खुद ही इन्फेक्शन को न्योता दे रहे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि सेक्स टॉयज को शेयर करने से आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। अगर आप पार्टनर के साथ सेक्स टॉयज शेयर भी कर रहे हैं तभी आपको कुछ सावधानियां का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आज हम जानेंगे कि सेक्स टॉयज को शेयर करने से हमें किन बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है-

Advertisment

Sex Toys को शेयर करने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ

1. Bactorial Vaginosis 

हमारे वजाइना में कुछ अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं जब इनके बीच का बैलेंस बिगड़ जाता है और इसके कारण बुरे बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके कारण बैक्टीरियल वेजिनोसिस हो जाता है। यह एक वजाइनल इंफेक्शन है। महिलाओं में यह बहुत ही आम है और उन्हें ज्यादा होता है जो सेक्शुअली एक्टिव होती हैं। इसके कारण आपको पेशाब करने के समय बर्नआउट हो सकती है। इसके साथ ही वजाइना में इरिटेशन हो सकती है और आपको वजाइनल डिसचार्ज हो सकता है। एक बात को आपको समझने की जरूरत है कि यह सेक्सुअल एक्टिविटी के कारण हो सकता है लेकिन यह सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं है।

Advertisment

2. Yeast Infection

यह भी एक वजाइनल इंफेक्शन है जो बैक्टीरिया वेजाइनाइटिस की तरह ही होता है। इसके लक्षण भी उसके साथ मिलते हैं। कई बार कुछ कारणों से कैंडिडा नामक फंगस कंट्रोल में नहीं रहता और बढ़ने लग जाता है जिसके कारण यीस्ट इन्फेक्शन पैदा हो सकता है। इसे योनि कैंडिडिआसिस भी कहा जाता है। इसके कारण वजाइना में बहुत ज्यादा डिस्कम्फर्ट पैदा होता है और खुजली भी होती है। इसके कारण सेक्स के दौरान दर्द हो सकता है और पानी जैसा डिस्चार्ज भी हो सकता है। इसके कारण रैशेज भी हो जाते हैं।

3. Chlamydia

Advertisment

यह एक सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन है। इसके लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो इसके नतीजे काफी बुरे हो सकते हैं। अगर आप सेक्स के दौरान कंडोम या फिर कोई भी बैरियर इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके बाद भी अगर आपने के साथ सेक्स टॉयज इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप दोनों में से कोई भी इन्फेक्शन है तो तब किसी भी हो सकता है। इसके लिए पेनिट्रेशन की जरूरत नहीं है। जेनिटल के संपर्क में आने से यह हो सकता है। यह पूछो और महिलाओं दोनों में हो सकता है।

4. Syphilis

यह एक ऐसी बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल सकती है। ज्यादातर यह सेक्स के दौरान होती है। यह ट्रेपोनेमा पैलिडम नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। इसका इलाज संभव है लेकिन अगर ज्यादा समय तक इसका इलाज न किया जाए तो आपके लिए काफी बुरा साबित हो सकता है। इसलिए आपको सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करते समय बहुत ही ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसमें बहुत बड़ा रिस्क है। हमेशा ही इस्तेमाल करने से पहले डिसइनफेक्ट करने चाहिए और एक से ज्यादा पार्टनर को शेयर करने से बचना चाहिए।

Advertisment

5. Herpes

यह भी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इनफेक्शन है जिसके शुरुआत में लक्षण दिखाई नहीं देते हैं जो कि काफी बुरी बात है। यह हर्पीस नाम के वायरस से होती है जो सेक्स की दौरान फैलता है। हर्पीस के कारण जेनिटल एरिया की त्वचा में सूजन और दर्द हो सकता है। इसके साथ ही छोटे छाले हो सकते हैं। यह सेक्स टॉयज को शेयर करने से भी हो सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Diseases Diseases Causes By Sharing Sex Toys sex toys
Advertisment