क्या मेथी दाना White Discharge से दिलाता है राहत?

हैल्थ: हर महिला के वजाइना से एक तरह का डिस्चार्ज होता है, जो कई रंग और कई तरह के होते हैं। यह आमतौर पर सामान्य होते हैं, लेकिन कई मामलों में यह स्वास्थ्य समस्या से भी जुड़े हुए होते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
fenugreek seeds

( Credit Image- File Image)

Does Fenugreek Seed Provide Relief From White Discharge? महिलाओं के शरीर में स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। खासतौर पर वजाइना से जुड़ी। हर महिला के वजाइना से एक तरह का डिस्चार्ज होता है, जो कई रंग और कई तरह के होते हैं। यह आमतौर पर सामान्य होते हैं, लेकिन कई मामलों में यह स्वास्थ्य समस्या से भी जुड़े हुए होते हैं। उन्हीं में से एक है- सफेद डिस्चार्ज। जो महिलाओं में होने वाले सबसे आम समस्याओं में से एक है। जिसके कारण महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में खुजली, यीस्ट संक्रमण जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यह समस्या कई बार इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें खुद में असहजता का एहसास होने लगता है। आमतौर पर यह यौन उत्तेजना बढ़ना, सर्विस में मौजूद ग्लैंड, पीरियड शुरू होने के पहले और बाद में होता है।

Advertisment

क्या मेथी दाना दिलाता है राहत सफेद डिस्चार्ज से?

योनि से निकलने वाला डिस्चार्ज तब चिंता का कारण बन जाता है, जब डिस्चार्ज का रंग हल्का भूरा, हरा या पीला होता है। ऐसे में सफेद डिस्चार्ज से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई नुस्खे आजमाती हैं। उन्हीं में से एक है- मेथी का दाना, जो कि काफी फायदेमंद होता है। इसके फायदेमंद होने के पीछे कई वजह हैं।

1. एंटी इन्फ्लेमेटरी

Advertisment

यह प्रजनन ट्रैक्ट में बढ़ने वाली सूजन और संक्रमण को कम करने में फायदेमंद साबित होता है। इसका सेवन करने से वजाइना का पीएच लेवल भी सामान्य रहता है। साथ ही यह वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज के दुर्गंध को भी कम करता है।

2. हार्मोनल संतुलन 

मेथी दाने का सेवन करने से असंतुलित हुई हार्मोन संतुलित हो जाते हैं, क्योंकि योनि स्राव का यह भी एक कारण होता है। इसके लिए आप मेथी दाने को रात में भिगो दें और सुबह उठकर चबाएं, जो हार्मोनल बैलेंस को संतुलित बनाए रखता है।

Advertisment

3. एंटीमाइक्रोबियल गुण 

इसमें मौजूद कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा वजाइना में होने वाली बैक्टीरिया, फंगस संक्रमण को रोकने में मदद करता है। जो वजाइनल डिस्चार्ज को सीमित करने में भी मदद करता है, इसलिए मेथी दाने का सेवन व्हाइट डिसचार्ज में फायदेमंद होता है।

4. इम्यून सिस्टम को मजबूत करना 

Advertisment

व्हाइट डिस्चार्ज होने के पीछे संक्रमण भी जिम्मेदार होते हैं। जो कि इसकी जड़ी बूटी के मदद से इम्यून सिस्टम को संक्रमण से लड़ने में मजबूत बनाता है और वजाइना से होने वाले डिस्चार्ज को भी कम करता है। इसके अलावा आप मेथी दाने के प्रयोग से शरीर को डिटॉक्सिफाई भी कर सकती हैं।

5. पीएच बैलेंस बनाए रखना

कई बार योनि की पीएच स्तर असंतुलित हो जाने से वजाइना से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में आप पीएच बैलेंस को संतुलित करने में भी मेथी दाना का सेवन कर सकती हैं, जो फायदेमंद साबित होते हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

female white discharge White Discharge Fenugreek seed Fenugreek Water Benefits Of Fenugreek Fenugreek Balance Ph level