Advertisment

Vegetables For Eyes Health: खाएं ये सब्जियां और चश्मे को कहें बाय-बाय

author-image
Swati Bundela
New Update

आजकल ख़राब खानपान और लाइफ स्टाइल के कारण काम उम्र में ही बच्चों को चश्में लग जाते हैं और उनकी आखें कमजोर पड़ने लगती हैं।लेकिन अगर उनके खान-पान कुछ चीजों को शामिल किया जाए तो वे अपनी रोशनी को वापस पा सकते हैं।पहले के लोगों को जहां एक उम्र गुजरने के बाद चश्मा लगता था लेकिन आजकल के बच्चों की बहुत कम उम्र में ही नजरें कमजोर हो जाती हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने की वजह है हमारा खानपान। जी हां, जैसा कि आप जानते ही हैं आजकल के बच्चे मैगी, नूडोल्स, पीजा, बर्गर जैसे न जाने कितने ही फास्ट फूड का सेवन करते हैं, जो भले ही उनकी क्रेविंग शांत करते हों लेकिन इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं।यहां हम आपको 5 ऐसी सब्जियां बता रहे हैं जिनके जरिए आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं।

Vegetables For Eyes Health: खाएं ये सब्ज़ियां और चश्में को कहें बाय-बाय 

Advertisment

1. गाजर

आंखों की रोशनी के लिए गाजर एक्सीलेंट वेजिटेबल है। आप इसे डायरेक्ट खा सकते हैं या फिर सब्जी और सलाद के जरिए भी कंज्यूम कर सकते हैं। गाजर खाने और इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ती है। गाजर में विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-के, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा गाजर कैंसर के खतरे को भी कम करती है। साथ ही ये वेट लॉस में भी मददगार है।

2. पालक

Advertisment

पालक आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद है।पालक को आप कई तरह से प्रयोग में ले सकते हैं। आप पालक के पत्तों की भुजिया बना सकते हैं या फिर इसका जूस पी सकते हैं। चाहें तो आप पालक को अरहर या मूंग दाल में उबालकर भी इसे खा सकते हैं। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़नी शुरू हो जाएगी। पालक में भरपूर विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

3. टमाटर

टमाटर तो हमेशा ही मार्केट में मिलता है जो विटामिन सी का एक्सीलेंट सोर्स है। टमाटर में आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला विटामन ए भी पाया जाता है। टमाटर में कॉपर भी होता है जिससे आंखे स्वस्थ रहती हैं। सब्जी के अलावा आप रोज एक कच्चा टमाटर या इसका एक गिलास जूस पी सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी जल्दी बढ़ती है।

Advertisment

4. शकरकंद

आंखों के स्वास्थ्य के लिए शकरकंद भी फायदेमंद होता है। अगर आपके सब्जी बाजार में शकरकंद मिलता है तो कृपया इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। शकरकंद में प्रोटीन, फायबर, आयरन, कैल्शिय, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सेलेनियम, विटामिन-ए, बी, सी, के, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप शकरकंद का कच्चा या उबाल कर सेवन कर सकते हैं।

5. आंवला

आंवला एक ऐसा फल है जिसे आप अलग-अलग रूपों में खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर इसके अचार और मुरब्बे के साथ- जूस के रूप में भी सेवन किया जाता है। आप इसे सुखाकर भी खा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।एंटी ऑक्सीडेंट रेटिना को स्वस्थ रखने का काम करती है। आंवले में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन फ्री रेडिक्लस को रोकने के साथ-साथ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है। वहीं, रेटिना का स्वस्थ बने रहना हमारी आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है।

Vegetables For Eyes Health
Advertisment