Advertisment

Health Tips : मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए खाएं चीजें

मेटाबॉलिज्म को शरीर की सेहत का किंग कहा जाता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म बहुत कमजोर है, तो आप के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाएगी और आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं मिलेगी इसलिए ही जरूरी है,

author-image
Divya Sharma
New Update
Healthy Foot After Festivals

Eat things to increase metabolism: मेटाबॉलिज्म को शरीर की सेहत का किंग कहा जाता है। अगर आपका मेटाबॉलिज्म बहुत कमजोर है, तो आप के अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाएगी और आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं मिलेगी इसलिए ही जरूरी है, कि आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग रहे। मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा, आप उतने ऊर्जावान और ऐक्टिव रहेंगे। लेकिन अगर शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक नहीं रहेगा तो थकान, हाई कलेस्ट्रॉल, मांसपेशियों में कमजोरी, ड्राई स्किन, वजन बढ़ना, जोड़ों में सूजन, भारी मासिक धर्म, डिप्रेशन और दिल धड़कने की धीमी गति जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप इन चीजों को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं अगर आपको अपना मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग बनाना है तो।

Advertisment

मेटाबोलिज्म बढ़ाने के लिए खाएं चीजें 

1. भीगे हुए बादाम 

रोज सुबह 4 से 5 भीगे किए हुए बादाम खाने से आपका मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग रहता है, इनमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, और शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। आप चाहे तो बादाम का हलवा भी खा सकते हैं। 

Advertisment

2. ग्रीन टी 

आज के समय में कई लोग ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी न सिर्फ हेल्थ के लिए बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म को भी मजबूर बनाने में मदद करती है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाते हैं।

3. हरे पत्तेदार सब्जी 

Advertisment

हरे पत्तेदार सब्जी हर तरह से फायदेमंद होती है, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, और यह मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाती हो और पाचन शक्ति के लिए भी हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती है।

4. फ्रूट्स 

कई ऐसे फ्रूट्स है जो आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं। इनमें संतरा, नींबू ,अंगूर सिट्रिक फ्रूट जो विटामिन सी से भरपूर होते हैं वह मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

Advertisment

5. डिटॉक्स वॉटर 

डिटॉक्स वॉटर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में मदद करता है आप इस फोटो बनाने के लिए इसमें नींबू खीर और दालचीनी मिलाकर भी डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं इसी दिन भर पीजिए यह आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है।

मेटाबोलिज्म #health Healthy Foods healthy food Healthy Foods For Kids Healthy Food For Women
Advertisment