Advertisment

Women Health: यीस्ट इन्फेक्शन को दूर कैसे करें?

यीस्ट इंफेक्शन संक्रमण विशेष रूप से महिलाओं के vaginal area में होता है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन इसका समय पर उपचार करना आवश्यक है क्योंकि यह असुविधाजनक और कष्टदायक हो सकता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
What cause verginal itching

(File Image)

Effective Ways to Treat and Prevent Yeast Infection: यीस्ट इन्फेक्शन एक सामान्य फंगल इन्फेक्शन है जो Candida नामक फंगस के कारण होता है। यह संक्रमण विशेष रूप से महिलाओं के vaginal area में होता है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन इसका समय पर उपचार करना आवश्यक है क्योंकि यह असुविधाजनक और कष्टदायक हो सकता है। इसका कारण शरीर का असंतुलन होना होता है जैसे गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन योनि के pH स्तर को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है और पीरियड्स के दौरान शारीर में हार्मोनल चेंजेस आते है जो यीस्ट इंफेक्शन का कारण बनता है। इससे दूर करना बहुत ज़रूरी है। तो आइये जानते हैं यीस्ट इन्फेक्शन को दूर कैसे करें?

Advertisment

यीस्ट इन्फेक्शन को दूर करने के 5 उपाय

1. नारियल तेल 

नारियल तेल में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण होते हैं। इसे बाहरी रूप से प्रभावित क्षेत्र पर लगाया जा सकता है। नारियल तेल यीस्ट के विकास को धीमा करने में मदद करता है और त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन को भी शांत करता है। हाथों से थोड़ी मात्रा में नारियल तेल लेकर प्रभावित क्षेत्र पर धीरे-धीरे मसाज करें। इसे दिन में 2-3 बार लगाया जा सकता है।

Advertisment

2. टी ट्री ऑयल 

 टी ट्री ऑयल एक अन्य प्राकृतिक एंटीफंगल उपाय है, लेकिन इसे सीधा उपयोग नहीं करना चाहिए। इसे अन्य तेल जैसे नारियल तेल के साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है। यह ऑयल यीस्ट इन्फेक्शन के कारण होने वाले फंगल के विकास को रोकता है और सूजन और जलन को कम करता है।

3. लाइफस्टाइल 

Advertisment

यीस्ट चीनी पर पनपता है, इसलिए अपने डायट में शक्कर और सरल कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करना यीस्ट इन्फेक्शन के जोखिम को कम कर सकता है। अधिक पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। Vaginal और आसपास के क्षेत्रों को साफ और सूखा रखें। टाइट और सिंथेटिक कपड़ों की जगह सूती अंडरवियर पहनें।

4. प्रोबायोटिक्स 

प्रोबायोटिक्स, जो कि शरीर में "अच्छे" बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, यीस्ट इन्फेक्शन को रोकने में मदद कर सकते हैं। यह आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को सुधारने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से vagina में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखा जा सकता है, जिससे यीस्ट के अत्यधिक वृद्धि को रोका जा सकता है।

Advertisment

5. एंटीफंगल क्रीम और सपोसिटोरी

 एंटीफंगल क्रीम और सपोसिटोरी यीस्ट इन्फेक्शन के लिए सबसे आम उपचार हैं। क्रीम या सपोसिटोरी को vagina में सीधे डाला जाता है, जिससे यह सीधे संक्रमण वाले क्षेत्र पर कार्य करता है। आमतौर पर इनका उपयोग 3 से 7 दिनों तक करना होता है और यह अधिकांश हल्के से मध्यम यीस्ट इन्फेक्शन का उपचार कर सकता है।

vaginal Yeast infection #Women Yeast Infection
Advertisment