Advertisment

Chocolate Effects: जानें चॉकलेट के हमारे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव

हैल्थ/ ब्लॉग : अकसर बच्चे और बड़े दोनों ही चॉकलेट को अपना फेवरेट मानते हैं। चॉकलेट को हम सब बहुत ज़्यादा खाते हैं। हालांकि किसी भी चीज़ का प्रयोग बहुतायत में करने से नुक़सान होता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
चॉकलेट

वेलेंटाइन वीक में एक दिन चॉकलेट डे होता है

Chocolate Effects: बच्चों को ग़ुस्से में चॉकलेट दी जाती है तो वेलेंटाइन वीक में एक दिन चॉकलेट पर होता है। चॉकलेट हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होती है। चॉकलेट में कोकोआ,दूध चीनी पाई जाती है। चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ एक बीज होता है जिसे सुखाकर उसका पाउडर बनाकर चॉकलेट या बेकरी के प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चॉकलेट को बनाने के लिए कई तरह की अन्य सामग्री का प्रयोग भी किया जाता है। बहुत सी चॉकलेट्स में ड्राई फ्रूट्स और बीन्स का भी इस्तेमाल होता है। ‌ इन चीज़ों के चॉकलेट में जुड़ जाने से शरीर में और अच्छा प्रभाव पड़ता है। आइए जानें चॉकलेट से जुड़ी कुछ बातें :-

Advertisment

चॉकलेट खाने के फायदे

  • माइग्रेन : विशेषज्ञों की मानें तो कुछ लोगों में चॉकलेट के अधिक सेवन थे माइग्रेन जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में किसी भी तरह चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में करें। अगर सिर दर्द की समस्या चॉकलेट खाने से हो तो चॉकलेट का सेवन बंद करते हैं।
  • ब्लड प्रेशर : कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर में चॉकलेट खाने से आराम मिलता है। अगर बेहोशी जैसी स्थिति हो रही है, कमज़ोरी आ रही है तो चॉकलेट के सेवन से ये दूर हो जाती है।
  • मस्तिष्क : चॉकलेट में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने गए हैं। चॉकलेट में पाए जाने वाला कोकोआ में फ़्लेवेनॉल होते हैं। फ्लेवेनॉल हमारे मस्तिष्क में एक अच्छा प्रभाव डालते हैं। फ्लेवेनॉल से हमारे मस्तिष्क की क्षमता में बढ़ोतरी होती है।
  • इम्यूनिटी बूस्टर : चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ में फ्लेवेनॉल होता है। फ्लेवेनॉल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। 
  • डायबिटीज : चॉकलेट इंसुलिन को प्रभावित करती है। चॉकलेट को खाने से हमारे शरीर में इंसुलिन अच्छे से काम करने लगता है इससे डायबिटीज की समस्या नहीं होती।
  • तनाव : डार्क चॉकलेट में कैफ़ीन पायी जाता है। ऐसे में इसके सेवन करने से शोध में पाया गया है इससे तनाव दूर होता है। लोगों में चॉकलेट खाने के बाद तनाव में आराम मिलता पाया गया है। यह स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल को नियंत्रित करता है। ‌

इस तरह आप देख सकते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारे शरीर में अलग-अलग प्रभाव आते हैं। बाक़ी चॉकलेट का अत्यधिक सेवन करने से बचें। चॉकलेट को खाने के बाद आने वाली किसी भी तरह की समस्या पर डॉक्टर से संपर्क करें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Chocolate Effects चॉकलेट
Advertisment