Healthy Diet: हर महिला को चुकंदर खाने के ये 6 फायदे ज़रूर जानने चाहिए

चुकंदर कई खूबियों से भरपूर है जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह न सिर्फ शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

author-image
Kirti Sirohi
New Update
Beetroot

File Image

Every Woman Shoul Know These 5 Benefits Of Eating Beetroot: चुकंदर एक प्राकृतिक सुपरफूड है, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कई बार भागदौड़ भरी जिंदगी और सही खानपान की कमी से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। खासकर आज के समय में महिलाओं के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है क्योंकि उनकी बॉडी को कई पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में चुकंदर हर महिला को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। यह न सिर्फ शरीर को एनर्जी देती है बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करती है। जानिए चुकंदर खाने से महिलाओं को क्या-क्या फायदे होते हैं।

महिलाओं के लिए चुकंदर खाने के फायदे

पीरियड क्रैंप्स और दर्द को कम करता है

Advertisment

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को दर्द और ऐंठन की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन चुकंदर में आयरन, मैग्नीशियम और ऐसे कई तत्व होते हैं जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करते हैं। इसके अलावा चुकंदर शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होता है तो आप चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

रिप्रोडक्टिव हैल्थ सुधारती है

महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य यानी Reproductive Health के लिए चुकंदर बेहद लाभदायक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फोलेट तत्व होते हैं जो गर्भधारण में मदद करते हैं और गर्भाशय को हेल्दी रखते हैं और प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही चुकंदर हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में भी मदद करता है जिससे महिलाओं को पीसीओडी (PCOD) और पीसीओएस (PCOS) जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। 

ब्रेन हेल्थ के लिए बेहतरीन

बढ़ती उम्र के साथ दिमाग की कार्यक्षमता धीमी होने लगती है। और महिलाओं में मेनोपॉज के बाद भूलने की समस्या बढ़ जाती है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्रेन तक ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। यह याददाश्त को तेज करने और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। अगर आप खुद को मानसिक रूप से स्वस्थ रखना चाहती हैं तो अपनी डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करें।

एनीमिया का खतरा कम होता है 

Advertisment

महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी आम समस्या है। खासतौर पर उन महिलाओं में जो मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव का सामना करती हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से चुकंदर का सेवन करती हैं तो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है और खून की कमी नहीं होती। साथ ही अगर आपको सुस्ती या कमजोरी महसूस होती है तो इसे दूर करने के लिए चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

शरीर को ताकत मिलती है

जो महिलाएं अक्सर कमजोरी, चक्कर आना या थकान महसूस करती हैं उन्हें अपनी डाइट में चुकंदर ज़रूर शामिल करनी चाहिए। चुकंदर में प्राकृतिक नाइट्रेट्स होते हैं जो शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति करते हैं। साथ ही इससे मसल्स की कार्यक्षमता भी बढ़ती है और आप ज्यादा एक्टिव महसूस करती हैं। 

मुंहासों से निजात दिलाने के असरदार

तनाव, हार्मोनल असंतुलन और खराब डाइट के कारण त्वचा पर मुंहासे और दाग-धब्बे हो जाते हैं। चुकंदर में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और नेचुरल ग्लो लाते हैं। साथ ही यह खून को साफ करने में भी मदद करती है जिससे स्किन पर मुंहासे और पिंपल्स की समस्या कम होती है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Women health women Beetroot Benefits Beetroot