Advertisment

Exercises for Housewives: अब घर पर घटाएं वजन

author-image
Swati Bundela
New Update
exercises for housewives

Exercises for Housewives: अब घर पर घटाएं वजन

Advertisment

गृहिणियां अक्सर घर के कामों मे इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें अपने लिए समय ही नही मिल पाता है। साथ ही उनको अपने आस-पास कोई अच्छा जिम भी मुश्किल से ही मिल पाता है। अगर जिम मिलता है तो उनके लिए समय निकाल पाना भी काफी मुश्किल होता हैं। अगर आप भी गृहणी हैं तो इस लेख में दिए गए कुछ टिप्स अपनाकर आप अपना स्वास्थ्य और वजन घर पर रहकर ही बैंलेंस कर सकती हैं।

यह टिप्स आपका तनाव कम करने में भी मददगार साबित होगी। आप अपने दैनिक कार्य करते हुए इन व्यायामों को कर सकते हैं - 

1. आप अपने घर की सीढ़ियों पर ऊपर से नीचे तेज स्पीड़ में चक्कर लगा सकती हैं। यह ठीक उसी प्रकार है जैसे जिम में स्टेपर मशीन पर दौड़ना।

Advertisment

2. अगर आप घर के काम कर रही हैं और इस दौरान आपको चलना पड़ रहा है तो कोशिश करें कि आप तेज गति में चले। यह करने से आपकी हृदय गति बढ़ेगी और ज्यादा कैलोरी बर्न होगी।

3. हल्के-फुल्के घरेलू काम करते हुए जैसे झाड़ू लगाना, इस दौरान स्ट्रेचिंग व्यायाम करें।

4. इसके अलावा आप 10 से 15 मिनट का समय निकालकर कुछ व्यायाम भी कर सकती हैं। जैसे हाथों और पैरों के साथ कुछ पी.टी व्यायाम करना। यह कार्डियो वर्कआउट के बराबर है।

Advertisment

5. सुबह-सुबह कोशिश करें की कुछ योगा आसन का अभ्यास करें। यह आपका तनाव कम करने में मददगार होगा और आपके शरीर को भी सेप मे रखने में मदद करेगा।

6. टी.वी. देखते हुए पैरों द्वारा हवा में साईकिल चलाने का अभ्यास करें। यह भी एक प्रभावी कार्डियोवस्कुलर व्यायाम माना जाता है। इससे आपकी पेट की मांसपेशियां मजबूत होगी और वजन कम होगा। साथ ही आपके मिड्रिफ के आसपास की चर्बी को कम करता है। यह आपके पैरों को भी मजबूत करेगा और आपको कुछ ही समय में वापस आकार में लाने में मदद करेगा।

7. आप सिट अप्स, स्क्वैट्स और पुश-अप्स भी कर सकती हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर बना रहता है।

8. कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि लंबी गहरी सांस लेने से हमारे शरीर से 70% तक विषाक्त पदार्थों को निकाला जा सकता है। इसलिए डीप ब्रीथिंग करे, इससे डिटॉक्सिफिकेशन में, स्तन कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद मिलेगी।

9. इन सबके अलावा डांस करना भी एक बेहतर विकल्प है। डांस से आप फिट रहते हैं और आपका मूड भी काफी अच्छा बना रहता है।

exercises for housewives housewives health
Advertisment