Advertisment

पपीता खाने से होते हैं यह पांच गजब के फायदे

पपीता एक बेहद पौष्टिक और लाभकारी फल है, गर्मियों में आपको भरपूर मात्रा मे पपीता का सेवन करना चाहिए। जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। पपीता में विटामिन और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
Papaya(Freepik)

Image credit - image file

Five Amazing Benefits Of Eating Papaya: पपीता एक बेहद पौष्टिक और लाभकारी फल है, गर्मियों में आपको भरपूर मात्रा मे पपीता का सेवन करना चाहिए। जिसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं। पपीता में विटामिन और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। पपीता का सेवन करने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं गर्मियों में स्वस्थ और हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। बाजारों में तरह-तरह के फल आना शुरू हो गए हैं। गर्मियों में बहुत लोग सब्जी से ज्यादा फल का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन कौन से फलो का सेवन ज्यादा करना चाहिए।और कौन से फल कम खाने चाहिए ये लोगों को सही पता नहीं होता है। वैसे तो सभी फलों में कई पोषक तत्त्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन पपीता एक ऐसा अनोखा फल है जो रंग में भी काफी सुन्दर दिखता है। और मीठा भी उतना होता है। पपीता के बीज और उसके पत्ते भी काफी फायदेमंद होते हैं। 

Advertisment

पपीता खाने से होते हैं यह पांच गजब के फायदे 

 1. पाचन सुधारता है

जिन लोगों को पेट की समस्या होती है उन्हें पपीता का सेवन जरूर करना चाहिए। पाचन की दिक्कत हो तो ताजा कटा हुआ पपीता खाएं। इससे पेट को ठंडक भी मिलती है। और अपच की परेशानी को भी दूर करता है। ऐसा इसलिए है की पपीता में पेपेन नामक एक तत्व होता है जो शरीर में प्रोटीन को तोड़कर पाचन में मदद करता है। पपीता फाइबर से भरपूर होता है,जो पाचन को काफी हद सही करने में मदद करता है और कब्ज होने से भी बचाता है।

Advertisment

2. विटामिन सी से भरपूर

पपीता विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे शरीर को संक्रमणों से लड़ने में सहायता मिलती है।पपीता में विटामिन-के की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो इसे हड्डियों के लिए ज़्यदा फायदेमंद बनाती है। विटामिन के, कैल्शियम के अवशोषण में सुधार करता है।

3. दिल के लिए लाभकारी

Advertisment

पपीते में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पपीता खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। और दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। 

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

पपीते में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए त्वचा की सेहत को बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और झुर्रियों व मुंहासों को कम करता है। तवचा मे निखार आता है। 

Advertisment

5. वजन घटाने में मददगार

पपीता कम कैलोरी और उच्च फाइबर युक्त होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। यह भूख को नियंत्रित करता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अधिक खाने की प्रवृत्ति कम होती है।हमारा वजन कंट्रोल मे रहता है। इन फायदों के चलते पपीता आपके दैनिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है, जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पांच गजब के फायदे पपीता
Advertisment