/hindi/media/media_files/m3qk7U4QYqZnGpnXxkDQ.png)
File Image
Follow These 5 Best Measures To Strengthen Bones: हड्डियां हमारे शरीर की संरचना को मजबूती प्रदान करती हैं और यह हमें स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखती हैं। बढ़ती उम्र के साथ हमारी खराब जीवनशैली और शरीर में पोषण की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिस कारण ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ जरूरी आदतों को अपने जीवन में अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन उपाय जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने में मदद करेंगे।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय
1. कैल्शियम और विटामिन D का सेवन करें
हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक है और विटामिन D शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है। अपने भोजन में दूध, पनीर, दही, हरी सब्जियां, बादाम और सोयाबीन को शामिल करें। इसी के साथ विटामिन D के लिए सूरज की रोशनी में बैठें और साथ ही अंडा, मशरूम का सेवन करें।
2. रोजाना नियमित व्यायाम करें
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। आप वेट-बियरिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। साथ ही वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग, योग और वेट लिफ्टिंग जैसे एक्सरसाइज़ करके हड्डियों की मजबूती को बढ़ा सकते हैं क्योंकि यह फ्रैक्चर के खतरे को कम करती हैं।
3. प्रोसेस्ड फूड से बचें
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें। मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक और प्रोटीन हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अधिक नमक, कैफीन और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें, क्योंकि ये हड्डियों से कैल्शियम को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।
4. प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें
हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए प्रोटीन का उचित मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अंडे, दालें, चिकन, मछली, नट्स और बीन्स को अपने आहार में शामिल करें। इससे हड्डियों का घनत्व बेहतर होता है और उम्र बढ़ने के साथ वह कमजोर नहीं होते।
5. हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए धूम्रपान और अधिक शराब का सेवन करने से बचें क्योंकि यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है। स्मोकिंग से हड्डियों का घनत्व कम होता है और वे आसानी से टूट सकते हैं। आप स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर और शरीर का सही वजन बनाकर हड्डियों को मजबूत बनाएं रख सकते है।