Advertisment

Foods To Avoid During Periods: पीरियड्स में हमें यह खाना अवॉयड करें

author-image
Monika Pundir
New Update

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को शारीरिक व मानसिक दर्द से गुजरना पड़ता है। हर महिला को अलग-अलग तरीके का दर्द होता है, किसी एक महिला के पीरियड में होने का दर्द हम दूसरी महिला के दर्द का आकलन नहीं कर सकते हैं। पीरियड्स के दर्द से निपटने के लिए पेन किलर दवा आती है लेकिन हर बार दवा खाने से आपको अलग परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। दवा व अन्य चीजों का सेवन करने से अच्छा है कि हम अपनी अच्छी डाइट रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। पीरियड्स में कुछ चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही 5 खाद्य पदार्थ के बारे में बताएंगे जो पीरियड्स में नहीं खाने चाहिए।

Advertisment

पीरियड्स में हमें यह खाना अवॉयड करना चाहिए:

1. चाय व कॉफी 

पीरियड्स के दौरान चाय व कॉफी जैसे पेयों से बचना चाहिए क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। इसके कारण अच्छी नींद आने में समस्या होती  है। साथ ही यह आपकी पीरियड्स के दर्द को बढ़ा सकती है।

Advertisment

2. जंक फूड 

पीरियड्स के समय जंक व पैकेट फूड से दूर रहना चाहिए। नमकीन खाद्य पदार्थ वाटर रिटेंशन का कारण हो सकती है जो पीरियड्स के दर्द को बढ़ा देगी। जंक फ़ूड से ब्लोटिंग भी हो सकती है।

इस समय शरीर से खून की कमी हो सकती  है, इसलिए हमारे शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए इस बीच हेल्दी और लाइट फूड खाएं ताकि आसानी से पच जाए।

Advertisment

3. शुगर से बचें 

 पीरियड्स के समय में केक व कैंडी जैसी चीजों व शुगर युक्त पेय से दूर रहना चाहिए। अगर आपका पीरियड्स के समय में मीठा खाने का मन करता है तो आपको मीठे फल खाने चाहिए। फल में आसानी से पचने वाले शुगर होते हैं। आप प्योर या कम चीनी वाली डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं। 

4. शराब

Advertisment

शराब के शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं, जैसे की हैंगओवर से लेकर सिरदर्द। पीरियड्स के दिनों में शराब का सेवन करना उचित नहीं है। शराब आपको डिहाइड्रेट कर सकती है, जिससे सिर दर्द और सूजन हो सकती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे दस्त और उल्टी। 

5. मसालेदार खाना 

पीरियड्स में महिलाओं का मूड़ स्विंग्स होता है। ऐसे में, उन्हें चटपटा खाना खाने का मन कर सकता है। परंतु स्पाइसी फूड्स पीरियड से जुड़ी समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा सकता है। मसालेदार, तेल से भरे, सॉल्टी खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन वॉटर रिटेंशन, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

पीरियड्स
Advertisment