Foods To Avoid In Periods: पीरियड्स के दौरान ना खाए है फूड्स

author-image
Swati Bundela
New Update
foods to avoid during periods

हम सभी जानते हैं कि जिस प्रकार का आहार हम लेते हैं उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं के संबंध में बात करें तो उनके पीरियड्स पर भी उनके आहार का सीधा सीधा असर पड़ता है। पीरियड्स के दौरान जो दर्द महसूस होता है या जो क्रैम्प्स आते हैं वह भी आपके आहार से संबंधित हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आहार पर ठीक से ध्यान दें। आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूड्स प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो आपको पीरियड से पहले और पीरियड के दौरान नहीं खाने चाहिए क्योंकि यह फूड्स पीरियड के दौरान होने वाले तकलीफों को बढ़ा सकते हैं।

1. ज्यादा नमक वाला खाना ना खाएं 

Advertisment

पीरियड के दौरान या उससे पहले आपको ज्यादा नमक वाला खाना नहीं खाना चाहिए। ज्यादा नमक वाला खाना खाने से आप हर वक्त ब्लोडिट महसूस करती हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मस्कुलर पेन और क्रैम्पस की समस्या सबसे ज्यादा होती है, अगर आप ज्यादा नमक वाला खाना खाती है तो यह आपके दर्द को और बढ़ाता है।

2. हाई फेट फूड 

आपके पीरियड्स सही तरीके से आए और पीरियड्स के दौरान आपको दर्द ना महसूस हो इसलिए जरूरी होता है कि आपके हार्मोन सही मात्रा में बनी रहे। अगर ऐसा नहीं होता है तो पीरियड्स के दौरान आपको असहनीय दर्द होता है और रक्त स्त्राव भी बहुत अधिक होता है। इसीलिए हार्मोन की मात्रा को सही रखने के लिए आपको तला हुआ या अधिक फेट वाला भोजन नहीं करना चाहिए। पोटैटो चिप्स, क्रीम, बर्गर, प्रोसैस्ड मीट, पेस्ट्रीज आदि नहीं खाने चाहिए।

3. एल्कोहल

पीरियड के दौरान आपको एल्कोहल का सेवन नहीं करना चाहिए। अल्कोहल से आपके हार्मोन की मात्रा काफी प्रभावित होती है। पीरियड के दौरान अल्कोहल का सेवन करने से आपको असहज महसूस होता है साथ ही इस दौरान यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी नहीं होती है।

4. अधिक मिर्च वाला खाना

Advertisment

अधिक मिर्च वाला खाना खाने से पीरियड के दौरान आपको बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। इस प्रकार का खाना खाने से आपको गेस और ब्लोटिंग की समस्या होती है। साथ ही अधिक मिर्च वाला खाना खाने से पीरियड में ब्लड फ्लो अधिक होता है।

5. कैफ़ीन

अधिक मात्रा में कैफीन का प्रयोग करना हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। पीरियड के दौरान या पीरियड से पहले अगर आप कैफ़ीन का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो यह आपकी पीरियड्स को प्रभावित करता है। पीरियड के दौरान यह आपके ब्लड फ्लो को बढ़ा देता है और आपको अधिक डिस्कंफर्ट होता है जिस कारण आप ज्यादा थकावट महसूस करते हैं। 

food diet periods