Fruits You Should Not Eat Together: साथ में ना करें इन फ्रूट्स का सेवन

अमरूद एक एसिडिक फल है और वही केला एक मीठा फल है। इन दोनों फलों को साथ में खाने से गैस की समस्या और सर दर्द होने की संभावना होती है। इसलिए इन दोनों फलों को साथ में नहीं खाना चाहिए।

Swati Bundela
14 Nov 2022
Fruits You Should Not Eat Together: साथ में ना करें इन फ्रूट्स का सेवन

Fruits You Should Not Eat Together

फल खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। फलों में हर पोषक तत्व मौजूद होता है जिसकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के कॉन्बिनेशन ऐसे होते हैं, जिन्हें अगर साथ खाया जाए तो वह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही फलों के कॉन्बिनेशन के बारे में जिन्हें आपको साथ में कभी भी नहीं खाना चाहिए।

क्यों कुछ फलों को साथ में खाना ठीक नहीं?
हर फल एक ही प्रकार का नहीं होता है, फलों को अलग-अलग प्रकार में बांटा गया है। जैसे कि कुछ फल मीठे होते हैं, कुछ एसिडिक होते हैं, तो कुछ फल सामान्य होते हैं। इसलिए इन फलों को साथ में खाने से हमारे पाचन तंत्र पर गलत प्रभाव पड़ता है और हमारे शरीर की हेल्थ खराब होती है।

1. अमरुद और केला
अमरूद एक एसिडिक फल है और वही केला एक मीठा फल है। इन दोनों फलों को साथ में खाने से गैस की समस्या और सर दर्द होने की संभावना होती है। इसलिए इन दोनों फलों को साथ में नहीं खाना चाहिए।

2. तरबूज़ या अन्य कोई फल
तरबूज़ को दूसरे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। तरबूज के साथ आप खरबूज का ही सेवन कर सकते हैं। क्योंकि तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो बहुत तेजी से डाइजेस्ट हो जाता है। अगर आप तरबूज को किसी अन्य फल के साथ खाते हैं तो डाइजेशन की दिक्कत होती है।

3. केला और आम
यह दोनों फल साथ में खाने से डाइजेशन की दिक्कत होती है क्योंकि आम का स्वभाव थोड़ा एसिडिक होता है और वही केला मीठे फल है। केला और आम साथ में खाने से हमारा डाइजेशन खराब होता है।

Kahaani Banaao, Khaana Khilao : Snacks for Kids, Indian Food Options

4. मकई और अमरूद
मकई में भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, वही अमरूद प्रोटीन से भरपूर होता है। इन दोनों को साथ में खाने से भी हमारा डाइजेशन खराब होता है।

5. नींबू और पपीता
इन दोनों चीजों को साथ में खाने से काफी समस्याएं होती है। इन दोनों को साथ में खाने से एनिमिया की परेशानी होती है और यह हमारी हीमोग्लोबिन के लिए भी काफी दिक्कत खड़ी करता है। खासकर बच्चों को इन दोनों चीजों को कभी भी साथ में नहीं खिलाना चाहिए।

अगला आर्टिकल