Advertisment

पीरियड के दौरान लड़कियों को नहीं खानी चाहिए गर्म तासीर वाली ये चीजें

ऐसा माना जाता है कि गर्म तासीर वाली चीजें न सिर्फ पीरियड के दौरान नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि ज्यादा इस्तेमाल करने से कभी-कभी ये समय से पहले पीरियड ला सकती हैं। यह चीजें महिलाओं के पीरियड के दौरान उनके लिए समस्याएं बढ़ा देती हैं।

author-image
Priya Singh
New Update
Food Items(Unsplash)

Periods (Image Credit - Unsplash)

Foods During Their Periods: पीरियड के दौरान महिलाओं और लड़कियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ये समस्याएं तब ज्यादा बढ़ जाती हैं जब हम जाने-अन्जाने में कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पीरियड के समय में हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसी तमाम चीजें मौजूद हैं जिनका सेवन करने से पीरियड के समय ज्यादा दर्द होना क्रैम्पस का बढ़ना और ज्यादा ब्लीडिंग होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि गर्म तासीर वाली चीजें न सिर्फ पीरियड के दौरान नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि ज्यादा इस्तेमाल करने से कभी-कभी ये समय से पहले पीरियड ला सकती हैं। यह चीजें महिलाओं के पीरियड के दौरान उनके लिए समस्याएं बढ़ा देती हैं आइये जानते हैं इनके बारे में-

Advertisment

पीरियड के दौरान लड़कियों को नहीं खानी चाहिए गर्म तासीर वाली ये चीजें

तिल के लड्डू 

तिल के लड्डू लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद होते हैं और सर्दियों के दौरान इनका सेवन ज्यादातर किया जाता है। लेकिन तिल गर्म तासीर का होता है जिसके कारण इसका सेवन करने से पीरियड के दौरान महिलाओं को दर्द या ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। हालाकि इसमें मौजूद गुड़ फायदेमंद होती है। लेकिन ज्यादा सेवन करने से ये लड्डू नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Advertisment

मूंगफली 

ठंडी के मौसम में लोफ मूंगफली का सेवन बड़े से चाव से करते हैं। लेकिन मूंगफली गर्म तासीर की होती है और ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह महिलाओं के पीरियड के दौरान ब्लीडिंग और क्रैम्पस को बढ़ा सकती है। इसलिए महिलाओं को ज्यादा मूंगफली का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। 

सोया मेथी

Advertisment

सोयामेथी एक साग है जिसका उत्पादन ज्यादातर ठंढी के मौसम में होता है। यह तासीर से इतना गर्म होता है कि नार्मल व्यक्ति भी अगर इसका ज्यादा सेवन करता है तो उसे कई तरह की असुविधा महसूस होती हैं। ऐसे में महिलाओं के पीरियड के दौरान यह दर्द को बढाने का काम करता है। इसलिये पीरियड के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

बैंगन 

बैंगन एक सब्जी जिसका इस्तेमाल लोग बड़े से चाव से सब्जी, भरता और चोखा के रूप में करते हैं। लेकिन यह तासीर से गर्म होता है और पीरियड के दौरान सेवन करने से पेट में दर्द की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए पीरियड के दौरान महिलाओं इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Periods गरम तासीर पीरियड
Advertisment